फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Wheat is being stored in the name of seeds, how will the target be achieved?

Pilibhit News: बीज के नाम पर किया जा रहा गेहूं का भंडारण, कैसे पूरा होगा लक्ष्य

Tue, 16 Apr 2024 04:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Wheat is being stored in the name of seeds, how will the target be achieved?
मंडी और राइस मिलों पर आने वाले गेहूं की हो रही खरीद, जांच के नाम पर खानापूर्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। अधिकारी शत प्रतिशत सरकारी खरीद को लेकर कवायद कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग बीज के नाम पर गेहूं को खरीद कर उसका भंडारण कर रहे है। जबकि प्रमुख सचिव का आदेश है कि अवैध भंडारण को लेकर जांच कर कार्रवाई की जाए। इधर गेहूं खरीद में इस तरह हो रहे खेल को लेकर भाकियू ने मोर्चा खोल दिया है।
गेहूं का अवैध स्टॉक करने वालों की जांच कर कार्रवाई के आदेश जारी किए गए है। यह आदेश जिले में अब तक कागजों पर ही हैं। यहां पर अभी अधिकारी गेहूं के स्टॉक को लेकर जांच भी नहीं कर रहे हैं। इसके चलते केंद्रों पर खरीद की रफ्तार भी नहीं बढ़ पा रही है।
विज्ञापन

कारण है कि बीज के नाम पर किसानों से गेहूं लेकर उसका स्टॉक किया जा रहा है। इससे जहां बीज के नाम पर बड़ा खेल शुरू हो गया है तो वहीं जमाखोरी भी बढ़ने लगी है। किसानों को इसके बदले मनमानी कीमत दी जा रही है। केंद्रों पर अब तक हुई खरीद से कहीं अधिक गेहूं बीज के नाम पर जमा हो जाने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......
भाकियू ने खोला मोर्चा
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह ने बताया कि बीज के नाम पर हो रही जमाखोरी को लेकर शिकायत की गई है। ऐसे में आने वाले दिनों में जमाखोरी के चलते गेहूं का दाम और बढ़ जाएगा। उन्होंने कहा कि वैसे डीएम की ओर से जांच के लिए टीमें बनाई गई हैं लेकिन अब कर उसने कोई कार्रवाई नहीं की है।
.....
गेहूं का अवैध रूप से स्टॉक करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए टीमों को गठित किया गया है। जहां कहीं से शिकायत आएगी तो मौके पर जाकर जांच की जाएगी।
- वीके शुक्ला, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed