{"_id":"6aba4d87807f7338296736ecdbb10e0f","slug":"well-now-is-the-power-of-thieves-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरों की अब खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरों की अब खैर नहीं
Pilibhit
Updated Sat, 12 Sep 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर से आए अधीक्षण अभियंता आरके अग्रवार ने यहां पहुंच अधिशाषी अभियंता कार्यालय में अधिकारियों की बैठक लेकर बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने जूनियर इंजीनियरों को पांच-पांच बिजली चोर पकड़ने के भी निर्देश दिए। बैठक के बाद में कार्यालय के कामकाज को भी देखा तथा जिले में बिजली व्यवस्था ठीक रखने के लिए की गई तैयारियों की भी जानकारी ली।
विज्ञापन
दो दिन के दौरे पर आए अधीक्षण अभियंता ऋषि कुमार अग्रवाल ने अधिकारियों व कार्यदायी संस्थाओं की बैठक ली। बैठक में बिजली व्यवस्था, नए कनेक्शनों पर दस दिन में मीटर लगवाने, खराब मीटरों को तत्काल बदलवाने, बकाया उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने आदि के निर्देश दिए। बैठक के बाद कार्यालय का निरीक्षण किया और सही ढंग से काम करने के निर्देश दिए। बाद में पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने बताया कि विभाग अब बकाया वसूलने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। जिससे बिजली व्यवस्था में सुधार होगा। जो बकायादार उपभोक्ता बिल जमा नहीं करेंगे उनके तत्काल रूप से कनेक्शन काटे जाएंगे। कनेक्शन काटे जाने के बाद पूरा बिल जाम होगा व कनेक्शन फीस उपभोक्ता जमा करेगा तभी कनेक्शन दोबारा जोड़ा जाएगा। कनेक्शन काटे जाने के बाद अगर उपभोक्ता कनेक्शन जोड़ता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अधीशाषी अभियंता लोकेंद्र बहादुर सिंह, जेई रियाजुद्दीन समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन