{"_id":"67743d81fd692c1e4f0eb3a6","slug":"welcoming-the-new-year-with-dance-fun-and-frolic-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-128250-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: डांस, मस्ती और धमाल से नए साल का इस्तकबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: डांस, मस्ती और धमाल से नए साल का इस्तकबाल
Wed, 01 Jan 2025 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 01 Jan 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। सर्द रात में नए साल के जश्न को लेकर मंगलवार को शहर के माहौल में गर्माहट दिखी। मंगलवार को लोगों ने धूमधाम से नए साल का जश्न मनाया। लम्हे को यादगार बनाने के लिए देर रात पार्टियां करने के साथ सेल्फी भी ली। एक-दूसरे को गिफ्ट देने के लिए देर शाम तक बाजारों में खरीदारी होती रही।
नए साल को यादगार बनाने के लिए रेस्त्रां देर रात तक युवाओं की भीड़ से गुलजार रहे। युवाओं ने अपने दोस्तों संग खूब मस्ती की। इसके साथ ही कई लोग परिवार के साथ भी पार्टी करने पहुंचे। शहर के स्टेशन रोड स्थित होटलों के अलावा शहर के अन्य रेस्त्रां को गुब्बारे और झालरों से सजाया गया। शाम होते ही युवाओं की भीड़ बढ़ती चली गई। इस दौरान लोगों ने लजीज खाने का भी खूब लुत्फ उठाया। वहीं एक-दूसरे को नए साल की मुबारकबाद भी दीं। सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोग एक-दूसरे को बधाइयां देते रहे।
000
पुलिस ने बढ़ाया पहरा पीलीभीत। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन शाम से ही पूरी तरह से सजग रहा। शहर में नए साल की पार्टियों पर पुलिस का पहरा रहा। देर रात तक पुलिस शराब पीकर हुड़दंग करने वाले या तेज गति से वाहन चलाने वालों पर नजर बनाए रखी। पुलिस ने शहर में जगह-जगह वाहन चालकों की जांच की। एसपी ने भी गश्त की। संवाद