{"_id":"628553313c34bf0cb638bef2","slug":"weather-will-change-again-from-saturday-chances-of-relief-from-drizzle-pilibhit-news-bly485325037","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 से 23 मई तक मौसम ले सकता है करवट, हो सकती है बूंदाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 से 23 मई तक मौसम ले सकता है करवट, हो सकती है बूंदाबंदी
विज्ञापन
बुधवार को गर्मी के चलते बाजार में चहलपहल कम नजर आई। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। तपिश से बेहाल जिलेवासियों को दो दिन बाद सुकून मिलने के आसार हैं। उन्हें 21 से 23 मई तक मौसम में थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विशेषज्ञों ने इस दौरान बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। बुधवार को जिले में कुछ स्थानों पर आंधी के साथ बूंदाबांदी होने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
भीषण गर्मी इन दिनों बेहाल कर रही है। एक सप्ताह में ही पारा तेजी से ऊपर चढ़ा। फिलहाल दो दिन से मौसम से कुछ राहत मिली है। बुधवार को जिले में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके चलते पारा भी नीचे आया। बुधवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली। चिलचिलाती धूप और उमस के चलते लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे थे। हालांकि पिछले दो दिनों से मौसम का रुख थोड़ा नरम रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर है। अब 20 मई तक गर्मी झेलनी पड़ सकती है लेकिन 21 मई के बाद मौसम राहत दे सकता है। 21 से 23 मई तक बदल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान है।
बाजार में कारोबार पर है मौसम का असर
बढ़ते पारे का असर अब बाजार पर भी नजर आने लगा है। बुधवार दोपहर शहर के मुख्य बाजार में चहल पहल न के बराबर दिखाई दी। हालांकि कुछ दुकानों में ग्राहक नजर आए। शहर के चावला चौराहे पर इलेक्ट्रॉनिक्स का व्यापार करने वाले मोहित ने बताया कि बीते कुछ दिन से एसी व कूलर की बिक्री में जमकर इजाफा हुआ है। शहर के गैस चौराहे पर कपड़े का व्यापार करने वाले फरीद ने बताया कि गर्मी बढ़ने से ग्राहक घरों से कम निकल रहे हैं, कारोबार घटा है।