फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   weather news heavy hailstorm with rain in Pilibhit

Weather: पीलीभीत में बारिश के साथ भयंकर ओलावृष्टि, कार का शीशा टूटा, फसलों को नुकसान

Mon, 16 Oct 2023 03:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Oct 2023 03:14 PM IST
सार

पीलीभीत जिले में सोमवार को बारिश और ओलावृष्टि होने से मौसम बदल गया। दोपहर के वक्त कई इलाकों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। अचानक मौसम में आए बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ गई है। 

विज्ञापन
weather news heavy hailstorm with rain in Pilibhit
ओले गिरने से कार का शीशा टूटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में सोमवार को मौसम का मिजाज बदल गया। दोपहर करीब 12 बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। भयंकर ओलावृष्टि हुई, जिससे खेत और सड़कों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। बरखेड़ा में सड़क पर खड़ी कार का शीशा टूट गया। यहां ओले इतने बड़े गिरे, जिससे कार के बोनट पर भी निशान बन गए। 

विज्ञापन


अचानक मौसम में आए बदलाव ने किसानों को चिंता में डाल दिया। बारिश शुरू होते ही किसान खेतों में पहुंच गए और धान को सुरक्षित करने लगे। इधर, मंडी में खुले पड़े धान को जब तक किसान ढक पाते वह भीग गया। बारिश और ओलावृष्टि ने लोगों को ठंड का एहसास करा दिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly News: 300 हेक्टेयर में बसेगी ग्रेटर बरेली टू टाउनशिप, जल्द शुरू होगा जमीन का अधिग्रहण
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सोमवार दोपहर को अचानक मौसम बदला। आसमान में काली घटाएं छा गईं, जिससे दिन में अंधेरा छा गया। कुछ ही देर में बारिश शुरू हो गई। जिले के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। बरखेड़ा में तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। चीनी मिल में ओलावृष्टि से कार का शीशा टूट गया। सड़कों पर बर्फ बिछ गई। 

बेमौसम बारिश ने जहां सर्दी का एहसास करा दिया, वहीं किसानों की चिंता बढ़ा दी। जिले में धान की कटाई हो रही है। खेतों में कटा पड़ा धान भीग गया है, जिससे नुकसान का खतरा बढ़ गया है। वहीं तेज हवा से कटने के लिए खड़ा धान खेतों में बिछ गया है। तेज हवा से कई जगह सड़कों पर पेड़ गिर गए, जिससे आवागमन बाधित रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed