फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   weather in Pilibhit

आज से पांच दिन हल्के बादल, आंधी और बूंदाबांदी के आसार

Fri, 12 Jun 2020 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
weather in Pilibhit
पीलीभीत। मानसून शुरू होने से पहले गर्मी एक बार फिर अपना विकराल रूप दिखाएगी। अब भी अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। मगर, शुक्रवार से मौसम में कुछ बदलाव दिखने के आसार हैं। 12 से 16 जून तक आंशिक बादल छाए रहेंगे। मौसम के जानकारों के अनुसार, शाम या रात के समय करीब-करीब रोज ही आंधी आएगी। बूंदाबांदी या हल्की, मध्यम बारिश के भी आसार हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में चटक धूप रहने से गर्मी और उमस रही। पंखे और कूलर भी बेअसर जैसे रहे। शाम को आंशिक बादल छाए रहने से मौसम कुछ राहत भरा हो गया। रात में भी गर्मी और उमस रही। शुक्रवार रात में आंधी आने के आसार हैं। दिन में हालांकि धूप खिली रहेगी, मगर कुछ देर तक आंशिक बादल छाए रहेंगे। 13 जून को 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। मगर, गर्मी का प्रकोप बरकरार रहेगा। 14 जून से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने से मौसम में बदलाव दिखेगा। 16 जून तक प्रतिदिन रात में आंधी आएगी और बारिश होगी। हालांकि दिन में धूप खिलती रहेगी। 15 और 16 जून को हल्की मध्यम बारिश होने के आसार हैं। दिन में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। लखनऊ आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के अनुसार मानसून आने से पहले गर्मी का प्रकोप एक बार फिर बढ़ेगा। हालांकि बीच में भूमध्य सागर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आंधी और बारिश होती रहेगी। आंधी अधिकांश तौर पर शाम या रात में ही आएगी। दिन में आंशिक बादल छाए रहने के अलावा चटक धूप भी खिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed