फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   weather

आंधी-बारिश का कहर, अन्नदाता पर आफत

Tue, 31 Mar 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Tue, 31 Mar 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
weather
उन्होंने टीम गठित कर इसका आकलन करा इसकी रिपोर्ट शासन को भेजने की बात कही है। आंधी-बारिश के कारण रविवार देर शाम थाना जहानाबाद क्षेत्र में बरेली हाइवे पर एक के बाद एक-एक कर कई पेड़ गिर गए। जिससे हाइवे पर दोनों तरफ वाहनों की कई किलोमीटर लंबी लाइन लग गईं। पुलिस बमुश्किल पेड़ कटवाकर सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे आवागमन शुरू करा सकी।
विज्ञापन

अपर जिलाकृषि अधिकारी पीएल वर्मा ने आंधी-बारिश के साथ गजरौला क्षेत्र में ओले भी पड़ने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि बारिश की मार से अधिकांश किसानों की गेहूं व सरसों की करीब 50 फीसदी तक फसल पहले ही नुकसान हो चुकी थी। इस बारिश ने इस नुकसान में 15 से 25 फीसदी तक और इजाफा कर दिया है।
विज्ञापन

बीसलपुर। बारिश से नगर में जगह जगह जलभराव हो गया। जनजीवन भी प्रभावित रहा। नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों ने सड़कों और गलियों में भरा पानी झाड़ू से निकाला, तब कहीं जाकर यातायात सुुचारू हुआ। बारिश से खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल को नुकसान हुआ। बारिश से आम के पेड़ों पर आया बौर भी कुछ हद तक झड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरनपुर। क्षेत्र के अधिकांश किसान बारिश की मार से बची अपनी गेहूं की फसल की कटाई/गहाई कराने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इस बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। फसल  बर्बाद होने के कारण क्षेत्र के किसान खासे चिंतित नज़र आए।

हाइवे पर 19 घंटे थमे वाहनों के पहिए
रविवार की रात बारिश के बीच तेज आंधी के चलते थाना जहॉनाबाद क्षेत्र में बरेली हाइवे पर शाम करीब छह बजे के बाद एक के बाद एक कर कई पेड़ गिए। जिससे हाइवे पर जाम लग गया। दोनों तरफ वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारे लग गईं। पुलिस बमुश्किल पेड़ कटवाकर सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे आवागमन शुरू करा सकी। इस दौरान करीब 19 घंटे हाइवे जाम रहा। रूट डायवर्जन कर पीलीभीत की ओर से जाने वाले वाहनों को हरिद्वार हाइवे से जहॉनाबाद, रिछा होते हुए बरेली निकाला गया। जिससे वाहन चालकों और यात्रियों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी।


ठप रही कांशीराम व अस्पताल फीडर की बिजली
रविवार की देर शाम बारिश व आंधी से सुबह करीब पांच बजे कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां आदि गिरने से कांशीराम व अस्पताल फीडर से जुड़े मुहल्लों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे मोहल्ला डोरीलाल, मोहत्सिन खां, दुर्गा प्रसाद, आसफजान समेत करीब आधा दर्जन मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। एसडीओ टाउन दीपक नेगी ने बताया कि पांच घंटे के  बाद लाइनों को दुरुस्त कर सप्लाई चालू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed