फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Waterlogging situation on roads is over, wounds turned into deep pits

Pilibhit News: सड़कों से जल भराव की स्थिति खत्म, गहरे गड्ढों में तब्दील हुए जख्म

Mon, 08 Sep 2025 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 08 Sep 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging situation on roads is over, wounds turned into deep pits
बीसलपुर बरेली मार्ग गांव गोवल के पास बाढ़ में टूट गया। संवाद
पीलीभीत। कई दिनों से हो रही बारिश थमते ही शहर की सड़कों का असली हाल सामने आ गया है। शहर की सड़कों पर जगह-जगह जलभराव की समस्या देखने को मिली थी, वहीं अब पानी निकलने के बाद सड़कें गहरे गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। नगर पालिका क्षेत्र के कई प्रमुख मार्गों पर बने ये गड्ढे न केवल आवागमन में बाधा डाल रहे हैं, बल्कि राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसों का कारण भी बन रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में हुई लगातार बरसात को लेकर एक ओर जहां बाढ़ जैसे हालात बने। शहर की सारी सड़के तालाब में तब्दील हुई। वहीं अब जल भराव की स्थिति खत्म होते जा रही है, लेकिन जाते-जाते नगर पालिका की सड़कों की गुणवत्ता की पोल खोलती जा रही है। जल भराव के बाद अब शुगर फैक्ट्री रोड, अवध नगर कॉलोनी, गंगोत्रीपुरम, संजय नगर, सुभाष नगर सहित कई इलाकों में जल भराव से गहरे गड्ढे हो गए हैं। खस्ताहाल सड़कों पर बजरिया उखड़ने लगी है। कई सड़के गहरे गड्ढे के चलते ऐसी हो गई है की दो पहिया हो या चार पहिया वाहन राहगीरों को जबरदस्त ठसोके लग रहे हैं। तो गहरे गड्ढे में गिरकर चोटिल होने के मामले सामने आए है।
विज्ञापन


०००
नहीं लिया संज्ञान तो गड्ढे बिगाड़ देंगे सड़क की सूरत

इन गड्ढों को लेकर अगर जल्द ही पिचिंग भराव का कार्य नहीं कराया गया। तो गुड्डू से निकलती बजरिया सड़क की सूरत और भी खराब कर देगी। जिससे कई सड़कों को नुकसान होगा। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पालिका को सड़कों की बिगड़ी स्थिति को जल्द ही सही करवा चाहिए। इससे समस्या और अधिक न बढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
जल्द ही निरीक्षण करके गड्ढे चिन्हीकरण के साथ ही भराव का कार्य शुरू किया जाएगा। कुछ सड़के पीडब्लूडी की है उनको भी पत्र लिखा जाएगा। -
संजीव कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका

बीसलपुर बरेली मार्ग गांव गोवल के पास बाढ़ में टूट गया। संवाद

बीसलपुर बरेली मार्ग गांव गोवल के पास बाढ़ में टूट गया। संवाद

बीसलपुर बरेली मार्ग गांव गोवल के पास बाढ़ में टूट गया। संवाद

बीसलपुर बरेली मार्ग गांव गोवल के पास बाढ़ में टूट गया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed