{"_id":"6980eb0df0afd23d35067c9a","slug":"waterlogging-on-the-main-road-caused-traffic-problems-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-152998-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मुख्य मार्ग पर जलभराव होने से आवागमन में दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मुख्य मार्ग पर जलभराव होने से आवागमन में दिक्कत
Mon, 02 Feb 2026 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
चुर्रासकतपुर। गांव मीरपुर वाहनपुर से अभयपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर जलभराव के कारण ग्रामीणों को आवागमन की दिक्कत से जूझना पड़ रहा है। पिछले सप्ताह हुई बारिश के बाद सड़क पर पानी भर गया।
स्थानीय निवासियों शमसुल हसन, रिजवान मोहम्मद, आरिफ, मोहम्मद हसन, अयूब खान, मोहसिन खान, महेश, तेजपाल और वेदराम के अनुसार सड़क पर जमा पानी और गहरे गड्ढों के कारण साइकिल और मोटरसाइकिल सवारों का निकलना मुश्किल हो रहा है। पैदल चलने वाले लोगों को भी आवाजाही में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग मीरपुर, मुसेली, अभयपुर, महादेवा, राजुपुर, चौसर, पटनिया परेवा, किशनी, सिसैया, रिछोला घासी, गुदरानपुर आदि गांवों को जोड़ता है। कुछ वर्ष पहले ही इस सड़क का निर्माण किया गया था, लेकिन अब यह पूरी तरह से टूट चुकी है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसके जैन ने बताया कि जल्द इस समस्या का समाधान कराया जाएगा। संवाद