फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Water supply halted for the fourth day due to pipeline burst

Pilibhit News: पाइप लाइन फटने के कारण पानी की आपूर्ति चौथे दिन भी ठप

Fri, 17 May 2024 04:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Water supply halted for the fourth day due to pipeline burst
पूरनपुर में भूमिगत पानी की पाइप फटने पर सही करने को खोदा गया गड्डा । संवाद
पूरनपुर। भूमिगत पाइप लाइन फटने से पांच वार्डों की तीन दिन से लड़खड़ाई चल रही पानी की आपूर्ति बृहस्पतिवार को पूरी तरह ठप रही। गर्मी में पानी की आपूर्ति न होने से लोगों को असुविधा हुई। इससे लोगों में रोष है।
विज्ञापन

अमृत योजना फेस टू के तहत नगर में रेलवे पटरी के दोनों ओर सड़कों की खोदाई कर पानी की आपूर्ति के लिए दूसरी पाइप लाइन डाली जा रही है। पाइप लाइन डालते समय अक्सर पुरानी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से लाइनपार की पानी आपूर्ति बाधित होती है।
विज्ञापन

लाइन पार स्थित वार्ड 12 मोहल्ला कुरैशियान में तीन दिन पहले एक स्थान पर पाइप फट गया था। इससे तीन दिनों से नाममात्र की पानी की आपूर्ति हो रही थी। बृहस्पतिवार को सुबह से पूरी तरह पानी की आपूर्ति बंद रही। इससे पांच वार्डों के लोगों को असुविधा हुई। लोगों को पानी के लिए गलियों में लगे इंडिया मार्का हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ कृष्ण कुमार सोनकर ने बताया कि पाइप को ठीक कराया जा रहा है। शीघ्र ही पानी की आपूर्ति सुचारू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed