{"_id":"68b3400f268500fd5900247b","slug":"water-of-sharda-in-villages-boats-running-on-roads-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-142903-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गांवों में शारदा का पानी, रास्तों पर चल रही नाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गांवों में शारदा का पानी, रास्तों पर चल रही नाव
Sat, 30 Aug 2025 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 30 Aug 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
गांव हजारा की आबादी में भरा पानी वीडियोग्रेब
पूरनपुर। शारदा का पानी हजारा और कई अन्य गांवों में आ चुका है। इससे जनजीवन अस्तव्यस्त है। ग्रामीणों ने पशुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है। गांवों के रास्तों पर नाव दौड़ने लगी है। जरूरत का सामान लेने के लिए लोग नाव का सहारा ले रहे हैं। प्रशासन ने रास्तों के किनारे गहराई वाले स्थानों पर लाल झंडे लगाए गए हैं। उधर, वनबसा बैराज से शारदा नदी में शनिवार को भी पानी रिलीज होने का क्रम जारी रहा।
वनबसा बैराज से पानी रिलीज होने से उफनाई शारदा नदी का पानी शुक्रवार शाम पांच बजे गांव हजारा, शास्त्रीनगर में पहुंच गया था। शुक्रवार रात और शनिवार को भी बैराज से शारदा नदी में पानी रिलीज किया। शनिवार दोपहर बाद नदी के जलस्तर में कुछ कमी तो आई। मगर हजारा और शास्त्रीनगर के घरों में दूसरे दिन भी पानी भरा रहा।
गांव की सड़कों पर भी तीन से पांच फुट तक पानी का बहाव है। शारदा नदी के गांव हजारा के पास से निकले सुतिया नाले में मिलने से नदी किनारे के खेतों, रास्तों पर चार से पांच फुट पानी का बहाव बना रहा। घरों और रास्तों पर पानी भरा होने से जनजीवन बेहाल है। बाढ़ बचाव योजनाओं के दावों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, प्रशासन आबादी में जलभराव से इन्कार कर रहा है। तहसीलदार हबीब उर रहमान अंसारी ने बताया कि आबादी में अब जलभराव नहीं है।
विज्ञापन
तहसीलदार ने बताया कि सुतिया नाले के दूसरी ओर खेतों में चारा लेने और अन्य काम से जाने वाले किसानों के लिए नाव का संचालन कराया गया है। 50 लोगों को तिरपाल बांटे गए हैं। उन्होंने बताया कि जन सहयोग से रविवार को बाढ़ प्रभावित गांवों में गुड़, चना, लइया का वितरण कराया जाएगा। गांव चंदिया हजारा के प्रधान वासुदेव कुंडू ने बताया कि गांव हजारा के लिए उन्होंने 25 तिरपाल भिजवाए हैं।