{"_id":"5f0b50c28ebc3e63b42d8726","slug":"water-level-increase-pilibhit-news-bly412516118","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा का जलस्तर कम होने के बाद तेजी से शुरू हो गया कटान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा का जलस्तर कम होने के बाद तेजी से शुरू हो गया कटान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। शारदा नदी का जलस्तर कम होने के बाद राहुलनगर के समीप तेजी से कटान शुरू हो गया है। पिछले चार दिनों में नदी 30 किसानों की 60 एकड़ से ज्यादा जमीन का कटान कर चुकी है। तेजी से कटान गांव की ओर बढ़ रही नदी से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों को आशंका है कि अगर नदी इसी तरह से कटान करती रही तो सप्ताह भर में गांव की आबादी भी नदी के आगोश में जाने लगेगी।
शारदा नदी का जलस्तर जरूर कम होने लगा है, लेकिन जलस्तर कम होने के बाद नदी राहुलनगर गांव के आसपास तेजी से कटान करने लगी है। बीते चार दिन में गांव राहुलनगर निवासी भगवंतलाल, असगर अली, कामता, चंद्रभान, कृष्णा, फूलमाला सहित 30 किसानों की 60 एकड़ जमीन नदी के आगोश में समा चुकी है। अब नदी रामकुमार के गन्ना के खेत को आगोश में लेती हुई आबादी की ओर बढ़ रही है। शारदा नदी के तेजी से कटान को देखते हुए राहुलनगर गांव के लोग दहशत में है। ग्रामीणों को आशंका है कि अगर नदी की कटान की गति धीमी नहीं हुई तो सप्ताह भर में गांव की ओर आकर तमाम घरों को काट सकती है।
कटान की गति देख पीछे हट गए कोतवाल
शनिवार को गांव राहुलनगर के समीप शव देखे जाने की सूचना पर कोतवाल एसके सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। नदी में लाश तो नहीं मिली, मगर नदी की तेज धार देखकर वीडियो बना रहे कोतवाल अचानक कई मीटर जमीन नदी में समाता देखकर पीछे हट गए।
विज्ञापन
नदी अभी तेजी से कटान नहीं कर रही है। लेखपाल को मौके पर भेजा गया था। कटान पर नजर रखी जा रही है। अगर राहुलनगर गांव में भू-कटान हो रहा है तो लेखपाल को दोबारा भेजकर जांच करवाई जाएगी। - राजेंद्र प्रसाद, एसडीएम