फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   water crisis

बूंद-बूंद पानी को तरस रहे शहरवासी

Wed, 27 May 2015 10:43 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Wed, 27 May 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
water crisis
गर्मी की
विज्ञापन
दस्तक के साथ ही शहर की बिजली व्यवस्था भी लड़खड़ा गई है। पिछले एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बेपटरी हो चुकी है। मंगलवार रात और बुधवार पूरे दिन बिजली टुकड़ों में मिलती रही। इसके चलते उमस भरी गर्मी में शहरवासी बेहाल दिखे। इधर जलापूर्ति व्यवस्था भी लड़खड़ा गई। कांशीराम आवास कॉलोनी, बागगुलशेर खां, बेनीचौधरी समेत आधा दर्जन मोहल्लों में पानी को लेकर हाहाकार मचा रहा।

बढ़ते पारे के साथ बिजली की अघोषित कटौती से शहरी क्षेत्र से लेकर देहात क्षेत्र की जनता परेशान है। कहने को  तो शहर में 15 और देहात क्षेत्र में 10 घंटे बिजली देने का शेड्यूल चल रहा है, लेकिन पिछले एक हफ्ते से पूरे दिन टुकड़ों में उपभोक्ताओं को मुश्किल से छह-सात घंटे ही बिजली मिल पा रही है। लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था से लोगों में रोष है। जिससे कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका बढ़ गई है। उमस भरी गर्मी के कारण पानी की मांग बढ़ी है, लेकिन बिजली व्यवस्था ठीक न होने के कारण नगरपालिका की पेयजल सप्लाई भी पूरी तरह से लड़खड़ा गई है।

लो-वोल्टेज के कारण घरों में लगी मोटरें भी काम नहीं करती। जिससे लोगों को समय से पानी नहीं मिल पाता। शहर की कांशीराम कॉलोनी (ईदगाह) के लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। कॉलोनी की रहने वाली गुड्डी देवी, अशकारा, सुशीला देवी, नूरी, विमला आदि ने बताया कि कहने को कॉलोनी में 25 नल लगे हैं, लेकिन इनमें से पांच नल ही चालू हालत में हैं। इन नलों का पानी भी पीने योग्य नहीं हैं।

टंकी का पानी तीसरी मंजिल पर न पहुंचने से लोगों को नीचे से पानी लेकर जाना पड़ता है। इसके अलावा शहर के मोहल्ला बागगुलशेर खां, बेनीचौधरी समेत आधा दर्जन मोहल्लों में पानी को लेकर हाहाकार मचा रहा। एसडीओ दीपक नेगी ने बताया कि शेड्यूल के मुताबिक बिजली दी जा रही है। लोकल फाल्ट आने से बिजली आपूर्ति बाधित होती है।
000
नगर पालिका की ओर से पेयजल व्यवस्था दुरुस्त की जा चुकी है। कहीं-कहीं बिजली समस्या के चलते पेयजल व्यवस्था बाधित हो रही है। ऑपरेटरों ने लो-वोल्टेज की बात कही है। शीघ्र ही इसका समाधान किया जाएगा।
सोमप्रकाश, जेई जलकल विभाग
दो दिन से आधे कसबे की बिजली गुल
परेवावैश्य। कसबे में एक मेडिकल स्टोर के पास से एलटी लाइन का तार दो दिन पहले टूटकर गिर गया था। जिसे अभी तक ठीक नहीं कराया गया है, जिससे आधे कसबे की बिजली गुल है। दो दिनों से बिजली आपूर्ति न मिलने से लोग भीषण गर्मी के चलते परेशान हैं। बिजली उपकेंद्र अमरिया से मिलने वाली कसबे को सप्लाई दिन-रात मिलाकर तीन घंटे ही दी जाती है। जेई अशोक कुमार ने बताया कि लाइनमैन को भेजकर तार को ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed