फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Was demanded by three barren Nvviwahitaon

तीन नवविवाहिताओं की मांग हुई सूनी

Mon, 13 Jul 2015 11:57 PM IST
Purnpur
Purnpur Updated Mon, 13 Jul 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
Was demanded by three barren Nvviwahitaon

हरियाणा के सोनीपत में हुआ हादसा गांव बंजरिया की तीन नवविवाहिताओं की मांग सूनी कर गया। इसमें दो नवविवाहिताएं गर्भवती बताई जाती हैं। गर्भ में पल रहे शिशु जीवन में अब अपने पिता का मुंह नहीं देख सकेंगे।

विज्ञापन

सोनीपत में हादसे में मौत के मुंह में समाए अमित मिश्रा, रोहित वाल्मीकि और अशोक भारती की शादी सवा साल के अंदर ही हुई थी। अमित की शादी कस्बा कलीनगर की संजना से पिछले साल मर्ई माह में, रोहित की शादी बरेली के नबाबगंज की सोनम से 26 नवंबर को और अशोक भारती की शादी पिछले साल मई में दुधियाखुर्द से हुई थी। हादसे में तीनों नवविवाहिताओं की मांग सूनी हो गई। गांव के लोगों के अनुसार इन तीनों नवविवाहिताओं में दो गर्भवती हैं।
विज्ञापन


आज होगा चारों युवकों का अंतिम संस्कार
पूरनपुर। हरियाणा से शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद गांव बंजरिया के लोग सोमवार की शाम को चार बजे हरियाणा से घर के लिए रवाना हो गए। शवों के साथ लौट रहे गांव के आलोक मिश्र ने बताया कि चारों शव गांव मेें आधी रात के बाद ही पहुंच पाएंगे। मंगलवार को चारों युवकों का अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मपाल की मौत से परिवार में फूटी सिसकियां
हरियाणा में दो मंजिला मकान के ढहने से मरने वालों में गांव भैंसाई पवर्तपुर निवासी 35 वर्षीय धर्मपाल भारती भी शामिल है। रविवार को जब उसके मरने की खबर मिली तो उसकी पत्नी विमला देवी विलख पड़ी। वह वर्तमान समय में पीलीभीत शहर में परिवार समेत एक किराए के मकान में रहता था। उसके पैतृृक गांव में शोक की लहर फैल गई।
 धर्मपाल भारती तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। पिछले साल उसके मझले बेटे चार वर्षीय अनुुज की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई थी। उसके बाद से वह अपनी पत्नी विमला देेवी व पांच साल के पुत्र शेखर व एक साल के आयुष के साथ पीलीभीत शहर की श्रीराम कॉलोनी में किराए का मकान लेकर रहने लगा। उसके पास कहने को 10 डिसमिल जमीन थी लेकिन आर्थिक स्थित खराब होने के कारण वह दो जुलाई को गांव बंजरिया निवासी अपने भांजे अशोक भारती के साथ धान की रोपाई करने हरियाणा गया था। रविवार को भांजे के साथ उसकी भी मलबे के नीचे दबकर मौत हो गई। हादसे की जानकारी मृतक के साले शहर के लायंस स्कूल के चौकीदार सुुरेश बाबू को रविवार की देर शाम मिली तो वह आवाक रह गए। उन्होंने जब विमला देवी को जानकारी दी तो वह गश खाकर गिर गई। गांव में रह रही मां रामप्यारी व परिवार के अन्य लोग रोने -पीटने लगे।


सोमवार को फोन कर पूछा था हाल
मृतक धर्मपाल भारती की पत्नी विमला देवी और साले सुरेश बाबू की बात मोबाइल पर सोमवार की शाम सात बजे हुई थी। सुरेश बाबू ने बताया कि बहन विमला खाना बना रही थी। वह खुद पूजा कर रहे थे। शाम सात बजे अशोक की कॉल आई। अशोक ने पहले बात की। बाद में धर्मपाल ने भी बहन और उससे बात कर बच्चों का हाल पूछा था और 15-20 दिन में वापस होने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed