{"_id":"6ab21ddf783ebd28b1400ac2206f474e","slug":"warning-to-blacklist-negligent-contractors-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाह ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाह ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी
पीलीभीत।
Updated Mon, 02 Mar 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका चेयरमैन ने ठेकेदारों की बैठक लेकर गुणवत्ता परक कार्य कराने
विज्ञापन
के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वालों को
ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी दी।
नगर पालिका चेयरमैन कक्ष में सोमवार को पंजीकृत ठेकेदारों की बैठक हुई। बैठक में चेयरमैन प्रभात जायसवाल ने कहा कि नगर पालिका द्वारा इन दिनों कई स्थानों पर सड़कों आदि का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन कुछ स्थानों पर गुणवत्तापरक कार्य न करने की शिकायतें मिल रही हैं।
कहा कि यदि ठेकेदारों को कहीं कोई दिक्कत हो रही हैं तो वह कार्य लेने से पूर्व स्टीमेट देखकर ही कार्य की जिम्मेदारी लें। इसके बाद यदि कहीं कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निर्माण कार्य में घटिया सामग्री कर प्रयोग करने और मानक के अनुरुप कार्य न करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा।
इस दौरान जेई पदम सिंह भी मौजूद रहे। इस मौके पर मुजाहिद इस्लाम, इकबालुद्दीन खां, राकेश कुमार, दिनेश कुमार, फैसल, अरविंद कुमार, छेदालाल, जमन खां समेत एक दर्जन से अधिक ठेकेदार मौजूद रहे।