{"_id":"65d25a4bf8c05e9eec067eca","slug":"wake-up-officers-sufficient-consignment-of-medicine-arrived-for-tuberculosis-patients-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-112242-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जागे अफसर... क्षय रोगियों के लिए पहुंची पर्याप्त दवा की खेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जागे अफसर... क्षय रोगियों के लिए पहुंची पर्याप्त दवा की खेप
विज्ञापन
जिला क्षय रोग केंद्र । संवाद
पीलीभीत। जिला क्षय रोग केंद्र पर बीते दो माह से क्षय (टीबी) रोगियों के लिए पर्याप्त दवा नहीं थी। अमर उजाला ने लापरवाही का खुलासा किया तो अफसरों की नींद टूटी। दवा की डिमांड भेजी गई। अब शासन से पर्याप्त दवा की खेप मिल गई है।
देश को टीबी मुक्त करने के लिए केंद्र सरकार की ओर प्रयास किए जा रहे है। वहीं जिला क्षय रोग केंद्र पर जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते पीड़ितों को बाजार से दवा खरीदनी पड़ रही थी। एमडीआर श्रेणी के 215 मरीजों के लिए अस्पताल में बीते दो माह से तीन प्रकार की दवा नहीं थी।
अमर उजाला ने मामले का खुलासा किया तो अधिकारियों की नींद उड़ गई। सीएमओ ने संबंधित की जमकर फटकार लगाई और काॅरपोरेशन के पास डिमांड भेजने के लिए कहा। साथ ही दवा की उपलब्धता की जानकारी ली। उस समय डिमांड 6500 के सापेक्ष जिले के लिए महज 500 गोलियों की आपूर्ति मंजूर होने की बात सामने आई। अमर उजाला ने इस बात का भी खुलासा किया।
विज्ञापन
अब खबर प्रकाशन के बाद फिलहाल अस्पताल को पर्याप्त दवा उपलब्ध करा दी गई है। सोमवार से मरीजों को दवा मिलने लगेगी।
-
जानकारी होने के बाद दवा की पर्याप्त आपूर्ति के लिए बात की गई थी। दवा आ गई है और सोमवार से वितरण शुरू हो जाएगा। अब दवा की उपलब्धता बनी रहेगी।
- डॉ. आलोक कुमार, सीएमओ