फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Waiting for tourists is over, online booking of huts started in the middle

सैलानियों का इंतजार खत्म, चूका बीच में हटों की आनलाइन बुकिंग शुरू

Fri, 08 Oct 2021 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Waiting for tourists is over, online booking of huts started in the middle
पीलीभीत। प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर पीलीभीत टाइगर रिजर्व का जंगल और इको टूरिज्म चूका बीच के द्वार इस बार सैलानियों के लिए 15 दिन पहले यानी एक नवंबर से खुल रहे हैं। इसको देखते हुए छह अक्तूबर यानी बुधवार से चूका बीच की हटों के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है। हालांकि अभी ट्री और थारू हटों की ही बुकिंग शुरू की गई है। जिसे यूपी इको टूरिज्म की वेबसाइट से ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। पर्यटन सत्र के लिए अन्य सभी तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व और महोफ रेंज के कोर एरिया में शारदा डैम के किनारे क्षेत्र में स्थित जनपद का एकलौता पिकनिक स्पॉट चूका बीच सैलानियों को मिनी गोवा का अहसास कराता है। जंगल की खूबसूरत हरियाली और उसमें विचरण करते बाघ, तेंदुए समेत अन्य वन्यजीवों के दीदार सैलानियों को यहां आने पर मजबूर करते हैं। यही वजह है कि जनपद के अलावा प्रदेश व अन्य
विज्ञापन

राज्यों से भी सैलानी यहां आकर प्राकृतिक सुंदरता का आनंद उठाते हैं। हालांकि कोविड के चलते पिछले सत्र को एहतियात के तौर पर तीन मई को ही बंद कर दिया गया था। इस बार शासन ने पर्यटन सत्र को एक नवंबर से खोलने का निर्णय लिया था। इसके बाद पीलीभीत टाइगर रिजर्व के अफसरों ने मंथन कर तैयारियां तेज कर दी हैं। चूका बीच की हटों को दुरुस्त करने के लिए मरम्मत कार्य तेज किया गया। ट्री हट और थारू हट का कार्य पूरा हो चुका है। अन्य हटों का मरम्मत कार्य भी अंतिम रूप में है। सत्र का समय नजदीक आता देख यूपी इको टूरिज्म ने भी बुकिंग के लिए वेबसाइट खोल दी है। चूका बीच में फिलहाल बैंबू और ट्री हट की आनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है। टाइगर रिजर्व की समितियां भी कार्य में जुटी हैं। उनके द्वारा पार्किंग, शौचालय समेत अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच नए बॉच टावर से होंगे जंगल और वन्यजीवों के दीदार
नए पर्यटन सत्र में सैलानियों को लुभाने के लिए पीलीभीत टाइगर रिजर्व प्रशासन की ओर से पांच नए वॉच टावर बनाए गए हैं। इसमें जंगल सफारी के चिह्नित मार्गों पर सायफन, बारहसिंघा, चूका बीच का ग्रासलैंड, लालपुर नहर पटरी शामिल है। सत्र के दौरान चूका बीच आने वाले सैलानी वॉच टावर पर चढ़कर जंगल और उसमें दूर तक विचरण करने वाले वन्यजीवों के दीदार कर सकेंगे।
नदियों का संगम बाइफरकेशन भी है खास
पर्यटन सत्र के दौरान चूका बीच के अलावा बाइफरकेशन भी सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बना रहता है। यहां जंगल के बीचों बीच नदियों का संगम और ब्रिटिश काल का बना खूबसूरत गेस्ट हाउस का नजारा सैलानियों को खूब लुभाता है। जंगल सफारी के दौरान सैलानियों को बाइफरकेशन के दीदार होते हैं।

ट्री और बैंबू हट का यह है किराया
एक व्यक्ति- 2688 विद जीएसटी
दो व्यक्ति- 4032 विद जीएसटी
चूका बीच में नए पर्यटन सत्र को लेकर तैयारियों पूरी कर ली गईं हैं। इस बार शासन के निर्देशानुसार सैलानियों के लिए एक नवंबर से पीलीभीत टाइगर रिजर्व खोला जा रहा है। ट्री हट और बैंबू हटों की ऑन बुकिंग शुुरू कर दी गई है। पर्यटक ऑनलाइन बुकिंग कर सकते है। - जमीर्रु रहमान, चूका प्रभारी वन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed