फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Voting will be held under the supervision of more than 14,000 soldiers at 1635 booths in four assembly constituencies.

चार विधानसभा क्षेत्र में 1635 बूथों पर 14,000 से अधिक जवानों की निगरानी मे होगा मतदान

Mon, 21 Feb 2022 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
Voting will be held under the supervision of more than 14,000 soldiers at 1635 booths in four assembly constituencies.
पीलीभीत। जिले के चारों विधानसभाओं में 969 मतदान केंद्रों के अंतर्गत 1632 बूथों पर मतदान होगा। बूथों की सुरक्षा के लिए 55 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स, दस कंपनी पीएसी, पुलिस समेत 14 हजार जवानों की तैनात रहेगी। जबकि 259 मतदान केंद्रों पर 470 क्रिटिकल और वर्नेबल बूथ हैं। इन बूथों पर अफसरों की भी निगरानी रहेगी।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र का मतदान 23 फरवरी को जिले में होगा। पूरनपुर विधानसभा 223, पीलीभीत 412, बीसलपुर 426, बरखेड़ा में 374 बूथों पर मतदान होगा। इनमें 470 बूथ क्रिटिकल और बर्नएबल है। इस बार सभी पुलिस के साथ बूथों पर पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा पीएसी जवानों की भी तैनाती रहेगी। चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए 55 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स यानी 5500 जवान, दस कंपनी पीएसी यानी एक हजार जवान और पुलिस फोर्स की तैनाती रहेगी। जिला निर्वाचन, सहायक निर्वाचन अधिकारी और एसपी, एएसपी का भी बूथों पर भ्रमण रहेगा। इनमें 414 क्रिटिकल और 56 वर्नेबल बूथ हैं। इन बूथों पर फोर्स की तैनाती के अलावा बेवकास्टिंग भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

क्रिटिकल और वर्नेबल बूथों पर सामान्य रहेगी फोर्स
जिले की सभी विधानसभाओं में क्रिटिकल और बर्नएबल बूथों पर चौकी के साथ फोर्स ने भ्रमण कर लिया है। सभी बूथों पर पांच -पांच लोगों के नाम और मोबाइल नंबर संबंधित आरओ ने अपने पास दर्ज कर लिए है। पैरामिलिट्री फोर्स भी सतर्कता के साथ बेवकास्टिंग से मतदान कराएगी। इसके अलावा मतदान के दौरान अफसर भी इन बूथों का भ्रमण करेंगे। हालांकि फोर्स सामान्य तरीके से तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस विधानसभा में कितने है क्रिटिकल-वर्नेबल
विधानसभा - संख्या
127 पीलीभीत - 91
128 बरखेड़ा - 151
129 पूरनपुर - 173
130 बीसलपुर - 55
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed