{"_id":"62eabf00449ccc0cb82f8f59","slug":"voting-for-panchayat-by-election-today-pilibhit-news-bly4934180141","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत उपचुनावः प्रधान, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्य के लिए मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत उपचुनावः प्रधान, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्य के लिए मतदान आज
विज्ञापन
बरखेड़ा विकास खंड मुख्यालय से मतदान के लिए रवाना होते कार्मिक। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत/बरखेड़ा/पूरनपुर। पंचायतों के रिक्त पदों पर उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। 77 पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बूथों पर बुधवार देर शाम तक पहुंच गईं। पर उपचुनाव हो रहा है। सबसे अधिक 65 पोलिंग पार्टियां मरोरी ब्लॉक से गईं। नौ पोलिंग पार्टियां पूरनपुर से और तीन पोलिंग पार्टियां बरखेड़ा ब्लॉक से मतदान स्थलों के लिए गईं।
पुरनपुर ब्लॉक में बलरामपुर ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए और दो ग्राम पंचायतों में क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए मतदान होगा। विधायक स्वामी प्रवक्तानंद के इस्तीफे से रिक्त हुए जिला पंचायत के वार्ड संख्या 15 में भी उपचुनाव है। यहां कृष्णपाल, डालचंद्र, मदनलाल, महेंद्र पाल, राजीव कुमार, विशाल शर्मा, वीरेंद्र कुमार, हरींद्र पाल उर्फ हरेंद्र पाल उम्मीदवार हैं। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 24 गांवों में 65 बूथों पर मतदान होगा। बलरामपुर पंचायत में प्रधान के निधन के बाद यह पद रिक्त हो गया था। पूरनपुर ग्राम पंचायत और शेरपुर मकरंपुर ग्राम पंचायत में दो क्षेत्र पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर चुनाव होगा।
सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) अजय देवल ने बताया कि चुनाव में मतदान को लेकर तैयारियां मंगलवार को ही पूरी कर ली गई थीं। बुधवार को पोलिंग पार्टियां रवाना कीं, जो देर शाम तक अपने बूथों पर पहुंच गईं। बलरामपुर में प्रधान पद के और दो ग्राम पंचायतों में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव होगा। तीनों स्थानों पर दो-दो प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रधान पद के लिए 1228, पूरनपुर देहात में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 2750 और शेरपुर मकरंदपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 1577 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन
देवरानी, जेठानी में है सीधा मुकाबला, 1621 हैं मतदाता
बरखेड़ा। बीडीसी के वार्ड संख्या 36 बहादुरपुर हुक्मी में सदस्य पद के लिए जेठानी दमयंती देवी और देवरानी पुष्पलता में सीधा मुकाबला है। कुल चार नामांकन हुए थे। इसमें दो नामांकन वापस हो गए थे।
तीन मतदेय स्थल बनाए गए हैं। बहादुरपुर हुक्मी में प्राथमिक विद्यालय में दो एवं पड़ोसी गांव गाजीपुर कुंडा में स्थित प्राथमिक विद्यालय में एक मतदेय स्थल बनाया गया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद के लिए यहां 1621 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
डॉक्टर राजकुमार वर्मा, रिटर्निंग ऑफीसर।