फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Voters Special Revision Campaign launched in District

जिले में चला मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान

Sun, 30 Jul 2017 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Sun, 30 Jul 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
Voters Special Revision Campaign launched in District
श‌िक्षाम‌ित्र - फोटो : अमर उजाला
शिक्षामित्रों की हड़ताल के चलते कई बूथ रहे सूने
विज्ञापन

मतदाता पुनरीक्षण के लिए रविवार को विशेष अभियान चलाया गया। जिले के सभी 1426 बूथों पर शिविर लगाकर मतदाताओं के आवेदन जमा किए गए, लेकिन शिक्षामित्रों की हड़ताल के चलते कई बूथ सूने पड़े रहे।
केंद्रीय निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। यूं तो करीब पूरे माह अभियान चलाकर नए मतदाताओं के आवेदन जमा किए गए, लेकिन इसमें युवा वर्ग (18 से 21 वर्ष) पर विशेष जोर रहा। अभियान के तहत नौ, 23 और 30 जुलाई को विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। रविवार को सभी बूथों पर आयोजित शिविरों में तहसीलों के माध्यम से बीएलओ को नए मतदाता बनने के आवेदन फार्म-6 के साथ स्थान परिवर्तन, संशोधन एवं नाम निरस्तीकरण के फार्म उपलब्ध कराए गए। सुबह से ही बीएलओ अपने बूथों पर पहुंच गए। कई लोगों ने अपने बूथों पर पहुंचकर मतदाताओं के आवेदन जमा किए। यहां बता दें कि नौ जुलाई को हुए विशेष शिविर में 1776 और 23 जुलाई को हुए शिविर में 2402 फार्म जमा हुए थे। एडीएम बृजकिशोर ने बताया कि 30 जुलाई को आयोजित हुए विशेष शिविर में प्राप्त फार्म आवेदनों की रिपोर्ट सोमवार तक प्राप्त हो सकेगी। वरिष्ठ लिपिक देवेश जौहरी ने बताया मतदाता पुनरीक्षण के चलते रविवार को अवकाश के बाद भी जिला निर्वाचन कार्यालय खुला रहा।
विज्ञापन


एसडीएम को निरीक्षण में गायब मिले कर्मचारी
पूरनपुर। पोलिंग बूथों पर वोट बनवाने, संशोधन कराने को रविवार को हुए विशेष अभियान में एसडीएम जेबी सिंह को बूथों के निरीक्षण में तीन बूथों पर कर्मचारी गैरहाजिर मिले। लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति कर संबंधित विभागों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। अभियान का शिक्षामित्रों ने बहिष्कार किया। इससे अधिकांश बूथों पर पहुंचने वाले लोगों को बैरंग होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को तीस जनवरी 2017 को 18 साल की आयु पूरी करने वाले युवक, युवतियों के वोट बनवाने, संशोधन कराने आदि को लेकर रविवार को विशेष अभियान हुआ। अभियान में लगाए गए कर्मचारियों को बूथों पर मौजूद रहने के निर्देश दिए गए। एसडीएम जेबी सिंह ने रविवार को तीन मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि खमरिया पट्टी के बूथ नंबर 175 पर रामा देवी गैरहाजिर मिलीं। लोधीपुर के बूथ नंबर 88 और 89 में रोजगार सेवक जमील और अंजुमन आरा गैरहाजिर मिलीं। गैरहाजिर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति कर उनके विभाग को रिपोर्ट भेजी जा रही है। उधर, कई शिक्षामित्रों को बीएलओ और सुपरवाइजर बनाया गया है। समायोजन निरस्त होने के विरोध में आंदोलनरत कई शिक्षामित्र रविवार को बूथों पर नहीं पहुंचे। इससे बूथों पर वोट बनवाने, संशोधन कराने को पहुंचे कई लोगों को बैरंग होना पड़ा। एसडीएम ने बताया कि कुछ अन्य बूथों की भी चेकिंग कराई गई। गैरहाजिर रहे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करवाई जाएगी। 


स्कूल से गंदगी न हटाने पर होगी कार्रवाई
पूरनपुर। गांव तकिया दीनारपुर प्राइमरी स्कूल के बूथ पर निरीक्षण को पहुंचे एसडीएम को स्कूल परिसर में भीषण गंदगी मिली। कूड़ा और गोबर के ढेर लोगों ने लगा रखे थे। एसडीएम ने स्कूल परिसर में घूरा डालने वाले लोगों की जानकारी कर कल तक घूरे हटा लेने की चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि इसके बाद घूरा डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed