फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Voters made aware by running a signature campaign

हस्ताक्षर अभियान चलाकर मतदाताओं को किया जागरूक

Mon, 21 Feb 2022 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
Voters made aware by running a signature campaign
पीलीभीत। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रविवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसका शुभारंभ सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने हस्ताक्षर करके किया। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग जुटे और हस्ताक्षर कर 23 फरवरी को मतदान करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से पूरे जिले में हस्ताक्षर अभियान चलाकर मतदाताओं को जागरूक करने की मुहिम शुरू की गई। रविवार को शहर में चावला चौराहा पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। हस्ताक्षर के साथ यहां सेल्फी प्वाइंट का भी क्रेज रहा। सिटी मजिस्ट्रेट और अन्य लोगों ने भी सेल्फी ली। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट ने लोगों से 23 फरवरी को मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदान आपका संवैधानिक अधिकार है इसका प्रयोग जरूर करें। आपके वोट से ही अच्छी सरकार चुनी जाएगी जिससे आपके जिले और प्रदेश का विकास होगा।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव के दिन घरों पर रहकर छुट्टी न मनाएं। खुद तो वोट करने जाएं ही साथ ही दूसरों को भी जागरूक करें। हस्ताक्षर को लेकर भी लोगों में काफी उत्साह दिखा। हस्ताक्षर करने के बाद पूजा बोलीं कि वह 23 फरवरी को मतदान करने जरूर जाएंगी। अमनदीप और राहुल ने कहा कि इस तरह की मुहिम सराहनीय है। हम सब खुद तो वोट करने जाएंगे ही साथ ही मोहल्ले के लोगों को भी जागरूक करेंगे। इस दौरान राहगीरों ने भी हस्ताक्षर कर मतदान करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed