{"_id":"68c3261890c75b6a80089a14","slug":"volunteers-from-11-states-will-gather-in-pilibhit-workshop-will-be-held-on-wildlife-conservation-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-143709-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पीलीभीत में जुटेंगे 11 राज्यों के वॉलंटियर्स, वन्यजीव संरक्षण पर होगी कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पीलीभीत में जुटेंगे 11 राज्यों के वॉलंटियर्स, वन्यजीव संरक्षण पर होगी कार्यशाला
Fri, 12 Sep 2025 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 12 Sep 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। वन्यजीव संरक्षण को सुदृढ़ बनाने और मानव-वन्यजीव सहअस्तित्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पीलीभीत टाइगर रिजर्व में 15 से 19 सितंबर तक पांच दिवसीय क्राॅस लर्निंग कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस कार्यशाला में देश के 11 राज्यों से आए 50 सामुदायिक वॉलंटियर्स एक ही प्लेटफार्म पर अपने अनुभव साझा करेंगे। आयोजन की तैयारियां पीटीआर प्रशासन और विश्व प्रकृति निधि (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) ने शुरू कर दी हैं।
पर्यावरण एवं वन मंत्रालय और राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड के सहयोग से होने वाली इस कार्यशाला में वॉलंटियर्स वन्यजीवों और प्राकृतिक पारिस्थितिक तंत्र की निगरानी एवं संरक्षण में अपनी भूमिका को और सशक्त बनाने पर विचार-विमर्श करेंगे। वॉलंटियर्स का उद्देश्य स्थानीय समुदायों और वन विभाग के बीच सेतु बनकर जैव विविधता के संरक्षण और पुनर्स्थापन को गति देना है।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व के डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि यह कार्यशाला वन्यजीव संरक्षण में सामुदायिक भागीदारी के महत्व को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगी। इसमें विशेषज्ञों और वन अधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
-- -- --
इन राज्यों से आएंगे वॉलंटियर्स
उत्तराखंड के विलेज वॉलंटियर्स प्रोटेक्शन फोर्स, असम के एंटी डिप्रेडेशन स्क्वॉड, राजस्थान के वन मित्र, पश्चिम बंगाल के प्रकृति बंधु, महाराष्ट्र की प्राइमरी रिस्पॉन्स टीम, बिहार की इको डेवलपमेंट कमेटी मेंबर, उत्तर प्रदेश के गज मित्र और बाघ मित्र सहित तेलंगाना, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु के वॉलंटियर्स इसमें शामिल होंगे।