फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   voice raise in house by New MLA

नए विधायक सदन में उठाएंगे आवाज

Sat, 12 Mar 2022 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
voice raise in house by New MLA
पीलीभीत। बड़ी उम्मीदों से जनता ने कमल खिलाया है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनवाई है। जिले की चारों सीटों पर भाजपा के विधायक चुने गए हैं। जनता के अपने मुद्दे हैं। अपनी समस्याएं हैं। निर्वाचित विधायकों से समाधान की उम्मीदें हैं। जीतने के अगले ही दिन विधायकों ने अपनी प्राथमिकताएं बताईं। उनका कहना है कि हर वर्ग से संवाद करके जनता की समस्याओं को समझेंगे और समाधान के लिए सदन में आवाज उठाएंगे, सरकार से पैरवी करेंगे। इस बीच पीलीभीत के भाजपा विधायक संजय गंगवार लखनऊ पहुंच गए। उन्होंने शुक्रवार को दोपहर मुख्यमंत्री से मुलाकात की और आशीर्वाद लिया। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनकी पीठ थपथपाई।
विज्ञापन

शारदा नदी पर पुल बनेगा, चीनी मिल की क्षमता बढ़वाएंगे : बाबूराम पासवान
पूरनपुर। भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने कहा कि पिछले कार्यकाल में तमाम काम कराए। इस बार शारदा नदी पर पुल, चीनी मिल की क्षमता का विस्तार, स्टेडियम और सड़कों की दशा सुधारना उनकी प्राथमिकता होगी। लगातार दूसरी बार जीते बाबूराम पासवान ने बताया कि उनके क्षेत्र की सबसे प्रमुख समस्या शारदा नदी पर पक्का पुल न होना है। पहला प्रयास इसके लिए करेंगे। पूरनपुर चीनी मिल की पेराई क्षमता बढ़वाना, नगर में स्टेडियम और सड़कों को बनवाना, टूटी-फूटी सड़कों की मरम्मत भी कराएंगे। नगर में रेलवे के अंडरपास की समस्या को भी दूर कराएंगे।
विज्ञापन

स्कूल, अस्पताल बनवाने और रोजगार दिलाने के प्रयास: स्वामी प्रवक्तानंद
पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक स्वामी प्रवक्तानंद से जब पूछा गया कि ऐसे कौन से तीन काम हैं जिन्हें वह सबसे पहले करना चाहेंगे। जवाब में विधायक ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार तीन बड़ी समस्याएं उनके विधानसभा क्षेत्र की हैं। लोग रोजगार के लिए पलायन करते हैं। अगर कोई बड़ा कारखाना लगे और लोगों को यहीं काम मिले तो लोग बाहर क्यों जाएं। दूसरी बात स्कूल की। इंटर कालेज हैं पर व्यवस्था को ठीक करने की जरूरत है। तीसरी बात उच्चशिक्षा के लिए डिग्री कॉलेज की जरूरत है। इनके लिए प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरा पचपेड़ा में 1400 करोड़ के खमीर प्लांट का काम कराएंगे पूरा: संजय गंगवार
पीलीभीत। सदर विधायक संजय गंगवार ने कहा कि 1400 करोड़ रुपये के भरा पचपेड़ा के खमीर प्लांट का काम पहले पूरा कराएंगे। भरा पचपेड़ा में दूसरे उद्योग भी विकसित कराएंगे क्योंकि वहां पर जमीन उपलब्ध है। अगर उद्योग लगेंगे तो रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। मझोला की चीनी मिल को चालू कराना, कोटा की तरह पीलीभीत में कोचिंग की व्यवस्था कराना और मेडिकल कॉलेज के काम में तेजी लाना उनकी प्राथमिकता सूची में हैं। वे कोशिश करेंगे कि कोटा के कोचिंग संचालक से पीलीभीत में अपने सेंटर बनाएं। अवैध कालोनियों पर रोक लगवाएंगे।

सबसे पहला काम, बीसलपुर में बनवाएंगे रोडवेज डिपो बनवाना: विवेक वर्मा
बीसलपुर। विधायक विवेक वर्मा ने कहा कि बीसलपुर में रोडवेज का डिपो स्थापित कराना उनकी प्राथमिकता में है। कस्बा दियोरिया में राजकीय महाविद्यालय बनाया जाना है। इसके अलावा गांव ललौर गुजरानपुर के पास देवहा नदी पर, गांव मकरंदपुर रोशन सिंह के पास माला नदी पर और गांव लाड़पुर के पार रपटुआ नदी पर पुल जरूरी है। ये काम उनकी प्राथमिकता में हैं। इसके लिए वह शपथ लेने के बाद पैरवी शुरू कर देंगे। इसके अलावा बीसलपर, बिलसंडा में स्टेडियम, बिलसंडा में रोडवेज बस स्टैंड, कस्बा मधवापुर में ब्लॉक कार्यालय बनवाने का इरादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed