फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   VM Singh acquitted in 22 year old case

Pilibhit News: 22 साल पुराने मामले में वीएम सिंह दोषमुक्त

Sun, 22 Oct 2023 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
VM Singh acquitted in 22 year old case
वीएम सिह ।
पीलीभीत। करीब 22 वर्ष पुराने अभियोग में किसान नेता व पूर्व विधायक वीएम सिंह को एमपी/एमएलए कोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया है।
विज्ञापन


वर्ष 2001 में किसान नेता वीएम सिंह अव्यवस्थाओं की शिकायत पर अपने समर्थकों के साथ पूरनपुर स्थित मंडी समिति में सरकारी धान खरीद केंद्र गए थे। वहां उन्होंने सेंटर इंचार्ज से धान खरीद केंद्र पर धांधली होने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर की थी। अभियोजन पक्ष के अनुसार सरकारी धान खरीद केंद्र के प्रभारी पीएस गिल ने थाना पूरनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसमें कहा गया था कि वीएम सिंह ने अपने समर्थकों के साथ धान खरीद केंद्र पर पहुंचकर सरकारी कार्यों में बाधा उत्पन्न करने के साथ अन्य आपराधिक कृत्यों को अंजाम दिया है। मामला पूर्व विधायक से जुड़ा होने के कारण एमपी/एमएलए कोर्ट में विचाराधीन था।


पूर्व विधायक शुक्रवार को अपने अधिवक्ता वीडी पांडेय व सैय्यद मोहम्मद उरूज के साथ न्यायालय के समक्ष व्यक्तिगत रूप से पेश हुए। जज प्रियंका रानी ने इस मामले को निर्णीत करते हुए पूर्व विधायक को दोषमुक्त करार दिया। इस मामले को लेकर कोर्ट परिसर में भारी सुरक्षा के बीच पूर्व विधायक के समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed