{"_id":"a64f19ee8f0290517c75499470409c47","slug":"vivekanand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा बंदियों को बताई जिंदगी जीने की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा बंदियों को बताई जिंदगी जीने की राह
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Sun, 11 Jan 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रोटरी क्लब के तत्वावधान मेें अल्प वयस्क बंदी गृह में हुए कार्यक्रम में विवेकानंद भाव प्रचार परिषद के सचिव संजय अग्रवाल ने किशोर और वयस्क बंदियों को योग तथा स्वामी विवेकानंद की जीवनी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने मात्र हिंदुस्तान ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में युवा शक्ति के अंदर चेतना जगाने का कार्य किया। जीवन सही दिशा में कैसे जीना चाहिए, यह विचार करने की जरूरत है। कहा कि एक दिन में प्रत्येक मनुष्य के अंदर 60 हजार विचार पैदा होते हैं। उनमें से मात्र एक सही विचार का अनुसरण कर लिया जाए, तो भी जीवन का कायाकल्प हो सकता है।
परिषद के संयुक्त सचिव प्रेमराज, उप सचिव अनिल कुमार ने भी विचार रखे। इस दौरान बंदियों ने भी अपने व्यवहार में हुए परिवर्तन के बारे में बताया। इस मौके पर जेल अधीक्षक विनोद कुमार, जेलर एसके सिंह, रामखिलावन शर्मा आदि मौजूद रहे।
बंदियों को दी यातायात नियमों की जानकारी
पीलीभीत। डीएम के आदेश पर ट्रैफिक पुलिस ने जिला जेल में कैप लगाकर बंदियों को यातायात नियमों की जानकारी दी और नियमों का पालन करने पर जोर दिया।
डीएम ओएन सिंह ने जिला जेल में कैंप लगाकर बंदियों को यातायात नियमों की जानकारी देने के निर्देश एसपी को दिए थे। एसपी के आदेश पर ट्रैफिक पुलिस ने जिला जेल में कैंप लगाया। जिसमें एटीएसआई जबर सिंह मलिक ने बंदियों को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नियमों की अनदेखी से व्यक्ति दुर्घटना का शिकार हो जाता है और उसकी असमय जान भी चली जाती है। नियमों का पालन करने से दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। इस मौके पर जेल अधीक्षक विनोद कुमार, जेलर सुरेश सिंह, डिप्टी जेलर एसपी मिश्रा, जेल शिक्षक जगमोहन सैनी मौजूद रहे।