फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Viswanath 's uncontested election

विश्वनाथ का निर्विरोध निर्वाचन तय

Thu, 05 Feb 2015 12:11 AM IST
पूरनपुर/पीलीभीत
पूरनपुर/पीलीभीत Updated Thu, 05 Feb 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
Viswanath 's uncontested election
प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के 11 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए
विज्ञापन
नामांकन प्रक्रिया बुधवार को पूरी कर ली गई। दूसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए एक नामाकंन सहित विभिन्न पदों के लिए 15 पर्चे दाखिल हुए। नामाकंन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विश्वनाथ शुक्ला के एकल नामांकन के कारण उनका निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। श्री शुक्ल के साथियों ने उनको माला पहना स्वागत किया।

चुनाव अधिकारी इफ्तखार खान ने बताया कि नामाकंन में दूसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए रजनीश कुमार सक्सेना ने, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सीनियर के लिए राजेश पांडेय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष जूनियर के लिए महेंद्र सिंह, विनोद वर्मा, अनुराग पांडेय, संयुक्त सचिव प्रशासन के लिए महेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष के लिए मोहम्मद कमर खां, सदस्य कार्यकारिणी सीनियर के लिए जगदीश सिंह, हरीराम गौतम, देवेंद्र सक्सेना, वाहे गुरु सिंह, जितेंद्र सक्सेना, सदस्य कार्यकारिणी जूनियर के लिए विनोद वर्मा, नवीन प्रकाश, छोटे लाल सागर ने नामाकंन दाखिल किया।

उन्होंने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए एकमात्र नामाकंन दाखिल होने से विश्वनाथ शुक्ला का निर्र्विरोध निर्वाचन तय  माना जा रहा है। अध्यक्ष पद के लिए दो, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सीनियर के दो पदों के लिए चार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष जूनियर के दो पदों के लिए पांच महासचिव के लिए तीन, संयुक्त सचिव प्रशासन के लिए दो, संयुक्त सचिव पुस्तकालय के लिए चार, संयुक्त सचिव प्रकाशन के लिए दो, कोषाध्यक्ष के लिए चार, सदस्य कार्यकारिणी के छह पदों के लिए सात, सदस्य कार्यकारिणी जूनियर के छह पदों के लिए आठ लोगों ने नामाकंन दाखिल किए हैं।

 नामाकंन पत्रों की जांच बृहस्पतिवार को और नाम वापसी शुक्रवार को होगी। मतदान और मतगणना 11 फरवरी को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed