फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Vishwamitra Tandon will be honored in US

विश्वमित्र टंडन अमेरिका में होंगे सम्मानित

Fri, 20 May 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Fri, 20 May 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Vishwamitra Tandon will be honored in US
व‌िश्वम‌ित्र टंडन - फोटो : pilibhit, beureu
अमर उजाला के पूर्व वरिष्ठ उप संपादक विश्वमित्र टंडन उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए अमेरिका में सम्मानित किए जाएंगे। पंजाबी अमेरिकन हैरिटेज सोसाइटी के निमंत्रण पर श्री टंडन 26 मई को अमेरिका के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन

बताते चलें कि श्री टंडन 1983 से 2005 तक पीलीभीत जिले में अमर उजाला के ब्यूरो चीफ रहे हैं। उस दौरान उन्होंने इंदिरा गांघी के निधन के बाद वर्ष 1984 में हुए सिख दंगों, वर्ष 1986 में हुए न्यूरिया दंगा (जिसमे दोनों समुदायों के लगभग तीन दर्जन लोग मारे गए थे), राम मंदिर आंदोलन, कई साल तक जिले में फैले रहे भीषण आतंकबाद की घटनाओं, वर्ष 1991 में हुए पुलिस फर्जी मुठभेंडकांड जिसमे 11 सिख तीर्थ यात्री मारे थे, वर्ष 1994 में जिला जेल में टांडा बंदी हत्याकांड (जिसमे सात सिख टाडा बंदी मारे गए थे) की गहराई तक जाकर निर्भीकता के साथ कवरेज की थी। श्री टंडन की मुख्य ख्याति 11 सिख तीर्थ यात्रियों की फर्जी मुठभेड़ में मारे जाने की स्टोरी ब्रेक करने वाले पत्रकार के रूप में अभी हालही में तब मिली जब इस मामले में लखनऊ की सीबीआई कोर्ट ने 47 पुलिस कर्मियों को उम्र कैद की सजा सुनाई। 
विज्ञापन

पंजाबी अमेरिकन हैरिटेज सोसाइटी कैलिफोर्निया (अमेरिका) ने उनकी इस उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए 29 मई को यूबा सिटी में होने वाले अपने वार्षिक समारोह/मेला में सम्मानित करने का फैसला किया है। सोसाइटी इसके लिए श्री टंडन के अमेरिका आने-जाने के लिए टिकट व रुकने का सारा खर्च उठा रही है। सोसाइटी के अध्यक्ष तेज मान ने इस तरह की पत्रकारिता की खबरें प्रकाशित करने लिए अमर उजाला अखबार का भी आभार प्रदर्शन  किया है। श्री टंडन सम्मान प्राप्त करने के लिए 26 मई को दिल्ली रवाना होंगे व नौ जून को वापस लौटेंगे। इस मौके पर अमर उजाला परिवार ने भी श्री टंडन को बधाई दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed