{"_id":"67e1adf610bf7412d40c52f2","slug":"visa-was-not-given-police-arrested-another-youth-going-to-canada-on-the-victims-passport-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-132943-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: वीजा दिया नहीं, पीड़ित के पासपोर्ट पर कनाडा जा रहे दूसरे युवक को पुलिस ने धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: वीजा दिया नहीं, पीड़ित के पासपोर्ट पर कनाडा जा रहे दूसरे युवक को पुलिस ने धरा
Tue, 25 Mar 2025 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 25 Mar 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
कलीनगर (पीलीभीत)। कनाडा भेजने के नाम पर आरोपियों ने रुपये हड़प लिए। पासपोर्ट का दुरुपयोग कर फर्जी तरीके से किसी दूसरे युवक को कनाडा भेजने की कोशिश की। दिल्ली एयरपोर्ट पर युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। जानकारी होने पर जब पीड़ित ने आरोपियों से संपर्क किया तो उनका कोई पता नहीं लगा। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
माधोटांडा क्षेत्र के बलकरनपुर गांव निवासी रशविंदर सिंह ने कोर्ट के आदेश पर माधोटांडा थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका बड़ा पुत्र जगदीप सिंह अपने परिवार के साथ आस्ट्रेलिया और छोटा पुत्र किरनदीप सिंह अपनी पत्नी के साथ कनाडा में रहता है। बताया कि गांव कटपुरा निवासी जगजीत सिंह उर्फ जग्गू, कमलजीत सिंह सोनू का खेत उसकी कृषि भूमि के पास होने के कारण जान-पहचान थी।
दोनों ट्रैवल एजेंट हैं। लोगों को विदेश भेजने का कारोबार करते हैं। वह भी अपने पुत्र किरनदीप से मिलने कनाडा जाना चाहता था। इस पर आरोपियों ने अगस्त 2023 में उससे संपर्क किया और विजिटर वीजा के जरिए पति-पत्नी को कनाडा भेजने के लिए पांच लाख रुपये मांगे। दो सितंबर 2023 को ढाई लाख रुपये नकद देकर अपना व पत्नी का पासपोर्ट आरोपियों को दे दिया।
विज्ञापन
बताया कि उनका भांजा लुधियाना के तहसील पायल के गांव जरग निवासी जसप्रीत सिंह भी कनाडा जाना चाहता था। इस पर आरोपियों ने 20 लाख रुपये में वर्क वीजा का इंतजाम करने की बात कही। जसप्रीत सिंह का पासपोर्ट और दो लाख रुपये नकद ले लिए।
दो माह बाद पीड़ित की पत्नी का वीजा मंजूर होने की बात कही, जबकि उनके पासपोर्ट दूतावास के अधिकारियों से खो जाने की बात कही। 15 मई 2024 को आरोपियों ने ढाई लाख रुपये और ले लिए। कुछ समय बाद पता चला कि आरोपियों ने उनके पासपोर्ट से गुरसेवक सिंह नाम के युवक को फर्जी तरीके से कनाडा भेजने की कोशिश की।
दिल्ली एयरपोर्ट पर उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। इस पर दोनों आरोपियों से संपर्क करना चाहा तो वह न घर पर मिले और न ही कॉल लगी। आरोपियों के पास अब भी भांजे जसप्रीत सिंह का पासपोर्ट है। पीड़ित ने पासपोर्ट के दुरुपयोग करने का संदेह जताया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।