फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   virtual dialauge with student

विद्यार्थियों से वर्चुअल संवाद--

Thu, 20 Jan 2022 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
virtual dialauge with student
पीलीभीत। वर्चुअल संवाद में युवाओं ने अपने मुद्दे उठाए। समस्याओं का जिक्र किया और कैसा विधायक चुनेंगे? इस पर अपनी राय दी। संवाद में जिले के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले बीए से लेकर बीएड और एमएससी तक के युवा विद्यार्थियों ने भागीदारी की। रोजगार के अवसर कम होने का मुद्दा सबने उठाया। भ्रष्टाचार पर रोष जाहिर किया। खाली पदों पर होने वाली भर्ती में धांधली और पर्चे लीक होने का जिक्र भी आया। परीक्षाओं में पारदर्शिता बढ़ाने तथा कोचिंग की सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराने के साथ ऐसे विधायक पर सभी ने जोर दिया जो क्षेत्र की जनता के साथ संवाद से अपना एजेंडा तय करे और सड़क से लेकर सदन तक उनकी आवाज उठाए।
विज्ञापन

विधायक ऐसा चुनेंगे जो सब की बात सुने और अपना एजेंडा तय करे। जो समस्याएं सामने आईं हैं, उनके समाधान के लिए सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाए।
अंशिका गंगवार, बीएससी होमसाइंस, मीरपुर कल्याणपुर
मैं ऐसा विधायक चुनुंगी जो धर्म और जाति से ऊपर उठकर सभी वर्गों के लिए काम करें।
फराजिया अकील, बीएससी तृतीय वर्ष, मोहल्ला मदीना शाह, पीलीभीत
मैं ऐसा विधायक चुनना पसंद करूंगा जो की जरूरत पर जनता के लिए उपलब्ध हो।
संकेत सिंह, बीए तृतीय वर्ष, खुशीमल फाटक पीलीभीत
विधायक जनता की समस्याओं को सुने और समाधान कराए। यही मैं चाहता हूं।
रोबिन सिंह, बीए द्वितीय वर्ष, पीलीभीत
विधायक शिक्षित हो भेदभाव न करें। अमीर गरीब सबको बराबर का महत्व प्रदान करें।
पवनदीप कौर, मथना जब्ती पूरनपुर, एमएससी गृह विज्ञान की छात्रा
विधायक ऐसा चाहिए जो शिक्षा को महत्व दें और हर क्षेत्र में विकास करें।
नमिता गंगवार, एमएससी होम साइंस, मोहल्ला नई बस्ती
मैं पढ़ लिखकर नौकरी करना चाहती हूं। रोजगार के अवसर कम है। ऐसा विधायक चुनना पसंद करूंगी जो रोजगार के अवसर बढ़ाए।
स्मृति शर्मा, बीएससी, मोहल्ला फारुख, पीलीभीत
मैं पहली बार मतदान करूंगी। शहर में जाम की समस्या है। जाम से राहत दिलाने वाला विधायक चाहिए।
अंकिता गंगवार, बीए प्रथम वर्ष, नौगवा चौराहा, पीलीभीत
पढ़ाई के लिए सुविधाएं बढ़नी चाहिए। योग्यता के अनुसार सबको काम मिले। मेरी पसंद ऐसे उम्मीदवार को चुनने की रहेगी।
संचित गंगवार, बीए प्रथम वर्ष, पिपरिया
जनता की समस्याओं को सुनकर समाधान को प्राथमिकता देने वाला उम्मीदवार ही वही मेरी पसंद बनेगा।
ज्योति पाल, बीए. प्रथम वर्ष, एकता नगर, पीलीभीत
मैं पहली बार मतदान करूंगी। ईमानदार प्रतिनिधि को चुनने की पसंद रहेगी।
कोमल गंगवार, बीए प्रथम वर्ष, सुभाष नगर, पीलीभीत
शहर में ट्रैफिक की समस्या बहुत है। इस समस्या का समाधान करने का इरादा रखने वाला उम्मीदवार पसंद करूंगी।
वंशिका सक्सेना, होली चौराहा
मैं पहली बार ऐसे व्यक्ति के पक्ष में मतदान करूंगी जो निडर हो और जनता को चाहने वाला हो। अमीर गरीब में फर्क न करें।
समन नाज, बीए प्रथम वर्ष. बुजकसावान, पीलीभीत
विधायक ऐसा चाहिए जो निष्पक्षता के साथ सरकार की योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वयन कराएं । सबको लाभ दिलाए।
बुशरा कुरैशी, मोहल्ला बुजकसावन, पीलीभीत
शहर की समस्याओं को सुलझाने पर ध्यान दें ऐसा ही प्रतिनिधि चुनेंगे।
शाफाक फातिमा, एमएससी, गोईभोज,
वादे निभाने वाला विधायक चाहिए। मेरा विधायक इन समस्याओं का समाधान करें।
संचित कुमार, बीए, होली चौराहा, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed