फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Viral video opens kinchichit pole

वायरल वीडियो ने क्लीनचिट की खोली पोल

Sun, 02 Jul 2017 11:09 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 02 Jul 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
खुले बाजार में बेचने जाने के आरोप में पुलिस ने पकड़े ट्रैक्टर-टॉली को जांच में अनाज पूरा मिलने की कहकर कोटेदार को क्लीन चिट दे दी गई थी। दो दिन बाद रविवार को सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में कोटेदार का पुत्र खुद सरकारी अनाज बेचने की बात कह रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद जांच रिपोर्ट पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कालाबाजारी करने जाने के आरोप में गांव नवादा महेश के कोटेदार की सरकारी अनाज लदी ट्रैक्टर-ट्राली पुलिस ने पकड़ी थी। मगर जांच अधिकारी ने अनाज पूरा होना बताकर कोटेदार को क्लीन चिट दे दी थी। इतना नहीं शिकायतकर्ता को फर्जी शिकायत करने के आरोप में पूरी रात थाने में गुजारनी पड़ी थी। इस संबंध में जांच अधिकारी ने बताया था कि ट्रॉली से दो बोरे रास्ते में गिर गए थे, जो खोजने के बाद मिल गए। सरकारी अनाज की कोई कालाबाजारी नहीं हुई थी। रविवार को इस मामले का एक वीडियो सामने आ गया है। इसमें सरकारी अनाज के बोरे एक आढ़त पर रखे दिखाई दे रहे है। वीडियो में कोटेदार का पुत्र अनाज बेचने की बात कह रहा है। वीडियो में यह भी स्वीकारा गया कि एक पूरा व एक आधा बोरा अनाज था। वीडियो वायरल होने पर कई सवाल उठ रहे हैं। अगर कोटेदार के पुत्र ने अनाज बेचा तो जांच अधिकारी को पूरा कैसा मिल गया? रास्ते में गिरे बोरे मिल गए तो कोटेदार के पुत्र ने सरकारी अनाज किसका बेचा था? अनाज कम था तो कोटेदार पर जांच अधिकारी ने कोई कार्रवाई क्यों नहीं की? जांच अधिकारी ने कैसे कोटेदार की बात मानकर दो बोरे अनाज ट्रॉली में रखवा दिए? दो बोरे अनाज टॉली में रखवा देने की बात किसी अधिकारी को क्यों नहीं बताई? यानी अब कोटेदार के साथ व जांच अधिकारी भी जांच के घेरे में आ गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed