फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Villagers surround a mentally ill woman thinking she is a thief

Pilibhit News: मानसिक अस्वस्थ महिला को चोर समझकर ग्रामीणों ने घेरा

Thu, 07 Aug 2025 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 07 Aug 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Villagers surround a mentally ill woman thinking she is a thief
बीसलपुर। गांव परसिया में मंगलवार की देर रात ग्रामीणों ने मानसिक अस्वस्थ महिला को चोर समझकर घेर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। मंगलवार देर रात एक मानसिक अस्वस्थ महिला कहीं से परसिया गांव पहुंच गई। ग्रामीणों ने महिला को चोर समझकर चारों ओर से घेर लिया। ग्रामीण उस महिला से तरह-तरह के सवाल करने लगे। महिला कुछ सवालों के जवाब दे रही थी, कुछ के नहीं दे रही थी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने महिला से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव महेशापुर में रहने वाले महिला के परिजनों को मौके पर बुलाया। परिजन महिला को अपने साथ ले गए। इस बाबत कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि महिला मानसिक अस्वस्थ थी। महिला को उसके परिजनों के हवाले कर ग्रामीणों का भ्रम दूर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed