फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   villagers protest against officers

ग्रामीणों ने किया अधिकारियों के विरोध में प्रदर्शन

Wed, 02 Aug 2017 06:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत Updated Wed, 02 Aug 2017 06:27 PM IST
विज्ञापन
villagers protest against officers
villagers on protest
गांव हाफिजनगर के कुछ लोगों ने कोटा चयन की बैठक जानबूझकर न कराए जाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार की शाम चीनी मिल अतिथि गृह परिसर में अधिकारियों के विरोध में प्रदर्शन किया और भाजपा विधायक को ज्ञापन दिया।  मंगलवार को  गांव हाफिजनगर में कोटेदार चयन की बैठक थी। बैठक कराने एसडीएम जेपी चौहान, बीडीओ सीके श्रीवास्तव, एडीओ ओपी माथुर और ग्राम पंचायत अधिकारी सीपी शुक्ला पहुंचे थे। कोटेदार पद के दो प्रत्याशियों द्वारा निर्धारित शुल्क का ड्राफ्ट न जमा कर पाने के कारण बैठक अधिकारियों ने स्थगित कर दी और बैठक की नई तिथि 17 अगस्त कर दी। उसके बाद अधिकारी चले आए। शाम को कुछ लोगों ने कोटा चयन की बैठक जानबूझकर न कराने का आरोप  लगाते हुए चीनी मिल अतिथि गृह परिसर में अधिकारियों के विरोध  में प्रदर्शन और नारेबाजी की थी। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि अधिकारियों ने बैठक जानबूझकर स्थगित कर दी है। बैठक स्थगित करने का कोई आधार नहीं था। आधा घंटे बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन तब खत्म किया, जब भाजपा विधायक रामसरन वर्मा ने उनका ज्ञापन लिया और इस संबंध में अपने स्तर से आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। विधायक के आश्वासन से ग्रामीण आश्वस्त होकर गांव लौट गए। प्रदर्शन करने वालों में सुरेंद्र पाल, राजकिरन, नरेंद्र, मुकेश, रामेश्वर दयाल, सुधीर, धाराजीत, तोताराम, साधूराम, सूरजपाल, रामरतन, अशोक, भानु, अवधेश, सुनील, अनिल, विश्वनाथ, सर्वेश, विनोद, रानू, ब्रजेश, राजेश, देवेेेंद्र, कुंवरसेन, बंटू, हरीश, प्रवेश, मंगली प्रसाद, ओमप्रकाश, रामपाल, संतोष, अंशुल, जगदीश, ओमपाल और ओमकार शामिल थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed