{"_id":"722eaa142eb969aff25d39eca00d41f3","slug":"villagers-hungama-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसूली करने पर भड़के ग्रामीण, प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसूली करने पर भड़के ग्रामीण, प्रदर्शन
घुंघचाई।
Updated Fri, 13 Mar 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव दिलावरपुर के ग्रामीणों ने आधार कार्ड बनाने में 35 रुपये प्रति
विज्ञापन
व्यक्ति वसूल करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और अफसरों से आधार
कार्ड बनाने में हो रही अवैध वसूली को रुकवाने की मांग की।
बृहस्पतिवार को लोगों ने अवैध वसूली पर हंगामा कर टीम का घेराव कर एसडीएम से अवैध वसूली की शिकायत की थी। एसडीएम संजय कुमार के आदेश पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया। बाद में दोनों को छोड़ दिया। शुक्रवार को टीम ने फिर गांव के प्राथमिक स्कूल में जब आधार कार्ड बनाने शुरू किए तो ग्रामीणों ने 35 रुपये प्रति व्यक्ति लेने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में छत्रपाल, परमेश्वरी, सुबोध, अरविंद, रामनाथ, रामसरन, सागर, ब्रजपाल, महेंद्र, बबलू, फूलचंद, अनिल, रामपाल, रामकुमार, रजनीश, दिनेश आदि थे।