{"_id":"6626579e21f723b2ee0d3aad","slug":"villagers-accuse-blo-of-cutting-votes-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-115148-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ग्रामीणों का बीएलओ पर वोट काटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ग्रामीणों का बीएलओ पर वोट काटने का आरोप
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कलीनगर एसडीएम से की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
कलीनगर। तराई क्षेत्र के बंगाली बहुल गांवों के रहने वाले ग्रामीणों ने क्षेत्रीय बीएलओ पर रुपये न देने की वजह से मतदाता सूची से नाम काटने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत कलीनगर एसडीएम से की गई है।
तहसील क्षेत्र के गांव महाराजपुर, रमनगरा क्षेत्र के रहने वाले करीब दस से अधिक लोगों ने एसडीएम को दिए पत्र में कहा कि क्षेत्र में तैनात बीएलओ पूर्व से ही सरकारी काम करने के नाम पर वसूली करता रहा है। लोकसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग की ओर से जारी मतदाता पर्ची वितरित करने के लिए अवैध रूप से वसूली की गई।
आरोप है कि बहुत से ऐसे लोग हैं, जिनका रुपये न देने पर मतदाता सूची से नाम काट दिया गया। जबकि वह लोग पूर्व के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में मतदान करते आए हैं।