फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Villager is asking for permission to put shed to protect buffaloes from heat and mosquitoes

Pilibhit: भैंसों को गर्मी और मच्छर से बचाने के लिए कटिया डालने की इजाजत मांग बैठा ग्रामीण, अधिकारी भी हैरान

Wed, 20 Aug 2025 10:06 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 20 Aug 2025 10:06 PM IST
सार

इस अनोखी शिकायत को देखकर पावर कॉरपोरेशन के अधिकारी भी असमंजस में हैं कि आखिर इसका क्या जवाब दिया जाए। फिलहाल यह शिकायत पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन
Villager is asking for permission to put shed to protect buffaloes from heat and mosquitoes
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

पावर कारपोरेशन से जुड़ी एक अजीबोगरीब शिकायत ने अधिकारियों को भी सकते में डाल दिया है। आईजीआरएस पोर्टल पर एक ग्रामीण ने अपने पालतू पशुओं को मच्छर व गर्मी से बचाने के लिए कटिया डालकर बिजली चोरी करने की अनुमति मांगी है। इतना ही नहीं उसने इसके एवज में 200 रुपये प्रतिमाह देने का प्रस्ताव भी रखा है। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन

पूरनपुर तहसील क्षेत्र के दुधिया खुर्द गांव निवासी एक व्यक्ति ने 13 अगस्त को आईजीआरएस पोर्टल पर यह अनोखी शिकायत दर्ज कराई। उसने लिखा कि वह अपनी भैंसों को घर से कुछ दूरी पर बांधता है, जहां रात में मच्छर और दिन में मक्खियां उन्हें परेशान करती हैं। ऐसे में वह दो माह तक कटिया डालकर पंखा चलाना चाहता है और इसके लिए 200 रुपये प्रतिमाह देने को तैयार है। ग्रामीण ने यहां तक स्वीकार किया कि वह रात में चोरी की बिजली से पंखा चला रहा है और प्रतिक्रिया मिलने के बाद ही दिन में भी बिजली का उपयोग करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने कुल 400 रुपये लेकर दो माह तक भैंसों के लिए कटिया डालकर बिजली चलाने की अनुमति मांगी है। इस अनोखी शिकायत को देखकर पावर कॉरपोरेशन के अधिकारी भी असमंजस में हैं कि आखिर इसका क्या जवाब दिया जाए। फिलहाल यह शिकायत पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed