{"_id":"6269a9e700f99822e24a292f","slug":"village-head-danced-in-obscene-dance-for-son-s-wedding-pilibhit-news-bly4829757178","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान ने पुत्र की शादी में लगवाएं अश्लील डांस में ठुमके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान ने पुत्र की शादी में लगवाएं अश्लील डांस में ठुमके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानाबाद/पीलीभीत। गांव बिंदुआ के ग्राम प्रधान ने मंगलवार रात अपने पुत्र के शादी समारोह में बार बालाओं को बुलाकर डीजे पर अश्लील ठुमके लगवाए थे। किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बिंदुआ के ग्राम प्रधान श्याम सुंदर के पुत्र की मंगलवार को शादी थी। ग्राम प्रधान ने समारोह में चार चांद लगाने के लिए बार बालाओं को बुलाया था। देर रात डीजे की धुनों पर बार बालाओं ने अश्लील ठुमके लगाए थे। इसका वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वह किसी तरह पुलिस के पास पहुंच गया। इस पर पुलिस ने बिना अनुमति के बार बालाओं के डांस को गंभीरता से लेते रात में ही गांव पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल डीजे को बंद करा दिया। ग्राम प्रधान के अलावा, बरखेड़ा के गांव गाजीपुर मुगल निवासी रेहान, गौनेरीदान निवासी अवनीश, बार नवादा निवासी वीरेंद्र, गौनेरा निवासी लाल बहादुर के खिलाफ अश्लील डांस समेत अन्य धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।