फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Vigorous life disrupted by rain

जोरदार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Sun, 12 Jul 2015 10:17 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sun, 12 Jul 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
Vigorous life disrupted by rain

जिले में शनिवार देर शाम से शुरू हुई बारिश रविवार शाम तक रुक-रुक कर होती रही। इससे जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। बारिश के चलते पारा भी नीचे आ गया और लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की। ग्रामीण अंचलों में भी जमकर बरसात होने से किसान खुश नर आए। खेतों में धान की रोपाई तेज हो गई है। गन्ना समेत अधिकांश फसलों को इस बारिश से लाभ हुआ है। बीसलपुर के गांव सादियां में दो ग्रामीणों के घर ढह गए और दो पशुओं की मौत हो गई। अमरिया में भी खपैरलनुमा घर ढह गया।

विज्ञापन

शनिवार देर शाम से ही आसमान में बादल छा गए थे। पूरी रात बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं भी चलती रहीं। रविवार सुबह से शुरू हुई बारिश देर शाम तक जारी रही। हालांकि बीच-बीच में आसमान भी साफ हुआ और धूप भी निकली लेकिन यह ज्यादा देर नहीं रहा। इस दौरान तेज पछुवा हवाएं भी चलती रहीं। करीब 20 मिनट की तेज बारिश ने गर्मी झेल रहे लोगों को तन-मन भिगो दिया। वहीं कुछ लोग झमाझम बारिश का आनंद लेने के लिए सड़कों पर निकल आए। जानकारों की मानें तो मौसम की इस बारिश से किसानों के भी चेहरे उठे हैं। इस बारिश से खेतों में जुताई/बुवाई आदि का काम तेजी से शुरू हो गया। इसके चलते तापमान में भी गिरावट आई। रविवार को अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पूरनपुर। नगर सहित क्षेत्र में रविवार को झमाझम बारिश हुई। कोतवाली, ब्लाक कार्यालय, पूरनपुर देहात के मोहल्ला साहूकारा लाइनपार में पानी की टंकी के पास की गलियों, खानका, इंदिरा नगर, धानुकों वाली गौटिया सहित निचले स्थानों की आबादी और सड़कों में जलभराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर। बारिश के चलते मोहल्ला दुबे निवासी पूरनलाल के कच्चे घर की एक दीवार ढह गई। मोहल्ला दुर्गाप्रसाद में पीलीभीत रोड पर पाकड़ का एक पेड़ उखड़कर सड़क पर गिरा। काफी देर बाद पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने पेड़ हटवाया, तब कहीं जाकर आवागमन शुरू हो सका। पेड़ गिरने से बिजली के तार भी क्षतिग्रस्त हो गए। गांव सादियां निवासी रमेश और महेश के कच्चे घरों का कुछ हिस्सा ढह गया। दीवार के मलबे से दबकर महेश के एक पशु की मौत भी हो गई। गांव लुहिचा में एक पुराना पीपल का पेड़ ढह गया, जिसके मलबे से दबकर देवदत्त के कच्चे घर की दीवार ढह गई और एक पशु की मौत हो गई। तीनों ग्रामीणों के घरों का काफी सामान मलबे में दब गया। तहसीलदार नन्हेलाल के निर्देश पर हल्का लेखपालों ने गांवों में जाकर जांच पड़ताल शुरू की। इधर रेलवे कालोनी में पानी निकास बंद होने से करीब 16 मकानों में बारिश का पानी भर गया। कालोनीवासियों ने मामले की जानकारी नगर पालिका चेयरमैन छेदालाल जायसवाल को दी। चेयरमैन ने मौका मुआयना करने के बाद समस्या का समाधान करा दिया। देवहा नदी का जल स्तर भी बढ़ गया है, जिससे नदी किनारे स्थित गांवों के ग्रामीण चौकन्ने हो गए।

अमरिया। अमरिया के मोहल्ला नगरिया निवासी नजमुल हसन खां के घर बरामदे की छत पर पड़ा खपैरल रविवार की सुबह करीब पांच बजे बारिश के बीच भरभराकर ढह गई। गनीमत यह रही कि परिवार के लोग अंदर कमरों में सो रहे थे। जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि बरामदे में रखा हजारों रुपये का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed