फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Vidya Bharati values Push Old Student

विद्या भारती के संस्कारों को आगे बढ़ाए पुरातन छात्र

Tue, 12 Jan 2016 07:40 PM IST
plibhit
plibhit Updated Tue, 12 Jan 2016 07:40 PM IST
विज्ञापन

विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में हुए जिला स्तरीय समागम सम्मेलन में पुरातन छात्रों से संस्कारों को आगे बढ़ाते रहने का आह्वान किया गया। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम व कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।

विज्ञापन

कॉलेज में मंगलवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती अवसर पर हुए कार्यक्रम का शुभारंभ डीआईओएस जेके वर्मा ने किया। मुख्य वक्ता एवं क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्यालीराम ने कहा कि हमें उन संस्कारों को देखना होगा जो व्यक्तित्व का निर्माण करें। श्रेष्ठ शिक्षा वही है, जहां चरित्रवान एवं तपस्वी शिक्षक कार्यरत हैं।
विज्ञापन

सहमंत्री करुणाशंकर शुक्ला ने कहा कि शिक्षा का विकास तभी संभव है, जब छात्र अभिभावक व शिक्षक में परस्पर संपर्क एवं समन्वय हो। पुरातन छात्र अपने विद्यालयों को सुझाव देते रहें। इसके बाद रंगारंग कार्यक्रम की श्रृंखला में बीसलपुर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने डांडिया नृत्य, अंगूरी देवी कॉलेज ने समूह नृत्य, संजीव पाराशरी अभिनीत सत्यभामा नृत्य नाटिका का मंचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन पर प्रधानाचार्य वीरेंद्र मिश्र ने आभार जताया। इस मौके पर प्रबंधक अरविंद गुप्ता, अध्यक्ष रामौतार गुप्ता, चेयरमैन प्रभात जायसवाल, डॉ. रवि गोखले, डॉ. प्रणव शास्त्री, डॉ. एसके शर्मा, डॉ. धनपाल शर्मा, डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, डॉ. जितेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, संतोष तिवारी, ओमप्रकाश दीक्षित आदि मौजूद रहे।

प्रदर्शनी में लगे 60 स्टाल
कलां एवं विज्ञान प्रदर्शनी में विद्याभारती से सम्बद्ध जिले के बीस विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें करीब 60 स्टाल लगाए गए। प्रदर्शनी में मोदी का स्वच्छता अभियान, वाटर हार्वेस्टिंग, अंगूरी देवी कॉलेज की ओर से कलाकृतियां, बीसलपुर कॉलेज की ओर से लगी घरेलू वस्तुओं की प्रदर्शनी सराही गई। इससे पूर्व गोपीनाथ अग्निहोत्री ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।

एकदूसरे से मिलकर हो गए भावविभोर
कार्यक्रम के दौरान विद्या भारती के विद्यालयों के पुरातन छात्र मंगलवार को एक दूसरे से मिलकर भावविभोर हो गए। सीए शुभम गुप्ता, सीएस आशुतोष अग्रवाल, अधिवक्ता प्रदीप अग्रवाल, डॉ. एकता गुप्ता, आकाशवाणी के गुलशन, डॉ. राखी मिश्रा आदि ने विद्या भारती के संस्कारों को अपने बच्चों में बनाए रखने का संकल्प लिया।


प्रबंध समिति की हुई सभा
कार्यक्रम के दौरान विद्या भारती से संबद्ध विद्यालयों की प्रबंध समितियों की सभा हुई। विभाग निरीक्षक ख्यालीराम ने वैचारिक समन्वय बनाए रखने व विद्या भारती के उन्नयन की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed