फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   video of girls doing obscene dance viral in a village of Pilibhit s Bisalpur Kotwali area

अश्लील डांस से गांव शर्मसार: बेटे के नामकरण संस्कार में लड़कियों से लगवाए ठुमके, ऐसे पुलिस तक पहुंचा मामला

Tue, 21 Jun 2022 10:51 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बीसलपुर (पीलीभीत)
अमर उजाला नेटवर्क, बीसलपुर (पीलीभीत) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 21 Jun 2022 10:51 PM IST
सार

कोतवाली क्षेत्र के गांव बेरा निवासी संजीव कुमार ने सोमवार रात अपने बेटे के नामकरण संस्कार में नर्तकियों से डांस कराया था। इस दौरान किसी ग्रामीण ने वीडियो बना ली थी। मंगलवार सुबह वीडियो वायरल कर दी। वीडियो वायरल होने पर हल्का दरोगा पुष्पेंद्र कुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली।
 

विज्ञापन
video of girls doing obscene dance viral in a village of Pilibhit s Bisalpur Kotwali area
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पीलीभीत में बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बेरा में नामकरण संस्कार के दौरान घर के बाहर सार्वजनिक रूप से डांस पार्टी की लड़कियों को बुलाकर सोमवार को रात को ठुमके लगवाए गए। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव बेरा निवासी संजीव कुमार ने सोमवार रात अपने बेटे के नामकरण संस्कार में नर्तकियों से डांस कराया था। इस दौरान किसी ग्रामीण ने वीडियो बना ली थी। मंगलवार सुबह वीडियो वायरल कर दी। वीडियो वायरल होने पर हल्का दरोगा पुष्पेंद्र कुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

विज्ञापन

कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि गांव बेरा निवासी संजीव कुमार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। उनके घर के बाहर सार्वजनिक रूप से डांस पार्टी की लड़कियों से डांस कराया जा रहा था। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रशांत सिंह ने बताया कि सार्वजनिक स्थल पर डांस के लिए कोई अनुमति नहीं थी। दूसरी बात अश्लीलता फैलाए जाने का आरोप भी है। पुलिस जांच कर रही है। साक्ष्य के आधार पर अगली कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed