{"_id":"683ef90d225097b57a02465c","slug":"victim-girl-dies-due-to-poisoning-in-pilibhit-fir-lodged-against-three-2025-06-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बदहवास हालत में थाने पहुंची दुष्कर्म पीड़िता, बोली- मुझे जहर पिलाया गया; अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बदहवास हालत में थाने पहुंची दुष्कर्म पीड़िता, बोली- मुझे जहर पिलाया गया; अस्पताल में मौत
Tue, 03 Jun 2025 07:02 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 03 Jun 2025 07:02 PM IST
सार
पीलीभीत के बरखेड़ा में जहर से दुष्कर्म पीड़िता की मौत हो गई। वह सोमवार को बदहवास हालत में थाने पहुंची थी। कस्बा निवासी युवक पर दुष्कर्म और उसकी मां पर दूध में विषाक्त पदार्थ मिलाकर पिलाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत में सोमवार को बरखेड़ा थाने पहुंची किशोरी की सोमवार रात उपचार के दौरान बरेली में मौत हो गई। बरेली पुलिस ने किशोरी को शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं बरखेड़ा पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर कस्बा निवासी युवक, उसकी मां समेत तीन के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
घटना सोमवार को बरखेड़ा क्षेत्र में हुई थी। बदहवास हालत में थाने पहुंची किशोरी ने बरखेड़ा कस्बा निवासी युवक और उसकी मां पर गंभीर आरोप लगाए थे। किशोरी को गंभीर हालत में सीएचसी के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया था। हालत में सुधार न होने पर सोमवार शाम उसे हायर सेंटर भेजा गया था, जहां रात में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतका के भाई ने लगाया ये आरोप
इस मामले में बरखेड़ा पुलिस ने सोमवार को ही किशोरी के भाई से प्राप्त तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। तहरीर में कहा गया है कि सोमवार को वह और परिवार के अन्य लोग खेत पर काम करने गए थे। उसकी 17 वर्षीय बहन घर पर अकेली थी। इस बीच बरखेड़ा निवासी युवक सूरज अपने एक अन्य साथी के साथ घर आया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- बीच सड़क पर खौफनाक वारदात: पीलीभीत में भाई के सामने विवाहिता की हत्या, पति और जेठ ने बांके से काट डाला
आरोप है कि सूरज अपनी मां से बात कराने की बात कहकर किशोरी को जबरन स्कूटी पर बैठाकर बरखेड़ा रेलवे स्टेशन ले गया। जहां आरोपी की मां ने दूध में विषाक्त पदार्थ मिलाकर बहन को पिला दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। किसी तरह वह थाने पहुंची। यह भी बताया कि 27 मई को आरोपी ने एक अन्य साथी की मदद से उसे अपने घर ले जाकर दुष्कर्म के बाद मारपीट भी की थी।
पिता ने थाना पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
मृतका के पिता का कहना है कि 27 मई को आरोपी ने एक साथी की मदद से अपने घर ले जाकर पुत्री से दुष्कर्म किया था। मारपीट भी की गई थी। पुत्री ने उसी दिन थाने पहुंचकर घटना बताई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़कर थाने बुलाया। दिनभर बैठाने के बाद दोनों को छोड़ दिया। इसके बाद उसे बुलाकर सादे कागज पर हस्ताक्षर करवाने के बाद पुत्री को साथ भेज दिया। इससे आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए।
मृतका के पिता का कहना है कि 27 मई को आरोपी ने एक साथी की मदद से अपने घर ले जाकर पुत्री से दुष्कर्म किया था। मारपीट भी की गई थी। पुत्री ने उसी दिन थाने पहुंचकर घटना बताई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़कर थाने बुलाया। दिनभर बैठाने के बाद दोनों को छोड़ दिया। इसके बाद उसे बुलाकर सादे कागज पर हस्ताक्षर करवाने के बाद पुत्री को साथ भेज दिया। इससे आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए।
एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि किशोरी के विषाक्त पदार्थ खाने के बाद उपचार के दौरान मौत के मामले में बरखेड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 27 मई को मृतका के पिता की ओर से किशोरी और युवक पर झगड़ा करने का आरोप लगाया गया था। मामले की जांच जारी है।