फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Vehicles will not be able to run on Madhotanda road from today, route has been diverted

Pilibhit News: माधोटांडा मार्ग पर आज से नहीं चल सकेंगे वाहन, रूट हुआ डायवर्ट

Wed, 23 Oct 2024 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will not be able to run on Madhotanda road from today, route has been diverted
पीलीभीत माधोटांडा मार्ग पर चल रहा पुलिया निर्माण कार्य।संवाद
पीलीभीत। पीलीभीत-माधोटांडा मार्ग पर गांव कल्याणपुर के पास पुलिया का निर्माण शुरू कर दिया गया है। इसके चलते बुधवार से इस मार्ग पर वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। अब माधोटांडा की ओर से आने वाले लोगों को रिछौला होते हुए हाईवे से पीलीभीत तक का सफर तय करना पड़ेगा।
विज्ञापन

पीलीभीत-माधोटांडा मार्ग पर गांव कल्याणपुर में बनी पुलिया काफी पुरानी हो गई थी। साथ ही वह काफी संकरी भी थी। इससे खतरा बना हुआ था। लोनिवि की ओर से पुलिया के निर्माण को लेकर प्रस्ताव भेजा गया था। शासन स्तर से पुलिया के निर्माण को लेकर करीब दो करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया। इसके बाद अब मंगलवार से पुलिया को बनाने का काम शुरू करा दिया गया। पुलिया के बनने से अब इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को बंद किया जाएगा।
विज्ञापन

सहायक अभियंता एसपी गौतम ने बताया कि करीब एक माह तक इस मार्ग पर आवाजाही बंद रहेगी। ऐसे में माधोटांडा की ओर से आने वालों को रिछौला पुलिस चौकी से माला होते हुए असम हाईवे पर आना होगा। वहीं पीलीभीत की ओर से आने वालों को असम हाईवे से ही आना होगा। मंगलवार की रात से ही आवाजाही को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





नहर बंद न होने से लटका था काम
नई पुलिया को बनाने के लिए लोनिवि की ओर से नहर को बंद करने के लिए सिंचाई विभाग को पत्र भेजा गया था। किन्हींं कारणों से नहर को बंद नहीं किया जा रहा था। अब जब नहर में पानी को बंद कर दिया गया तो मंगलवार से काम शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed