फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Varun Gandhi said After five years Agniveer will roam in the villages unemployed

वरुण गांधी बोले: पांच साल बाद गांवों में अग्निवीर घूमेंगे बेरोजगार, क्या देश के युवाओं का मनोबल नहीं गिरेगा

Sun, 07 Jan 2024 10:43 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पूरनपुर (पीलीभीत)
संवाद न्यूज एजेंसी, पूरनपुर (पीलीभीत) Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 07 Jan 2024 10:43 PM IST
सार

अग्निवीर योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि अग्निवीर के तहत भर्ती होने वाले युवाओं को निर्धारित समय के बाद नौकरी से बाहर कर दिया जाएगा। गांव में उनको रोजगार नहीं मिलेगा। वह छोटे-छोटे काम करने को मजबूर होंगे। क्या ऐसे में देश और वर्दी का यह अपमान नहीं होगा। 

विज्ञापन
Varun Gandhi said After five years Agniveer will roam in the villages unemployed
भाजपा सांसद वरुण गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सांसद वरुण गांधी ने कहा कि पांच साल बाद अग्निवीर के युवा गांवों में बेरोजगार घूमेंगे। नया रोजगार संविदा पर है। संविदा कर्मी आशा बहू, शिक्षामित्र, आंगनबाड़ी पहले से ही दुखी हैं। उनका मानदेय 8-10 साल से बढ़ा नहीं है, स्थायीकरण भी नहीं हुआ। पेंशन, बीमा अन्य कोई लाभ नहीं है।

विज्ञापन
Trending Videos

सांसद वरुण गांधी ने रविवार को अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान क्षेत्र के गांव सिमरिया में अग्निवीर योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि अग्निवीर के तहत भर्ती होने वाले युवाओं को निर्धारित समय के बाद नौकरी से बाहर कर दिया जाएगा। गांव में उनको रोजगार नहीं मिलेगा। वह छोटे-छोटे काम करने को मजबूर होंगे। क्या ऐसे में देश और वर्दी का यह अपमान नहीं होगा। देश के युवाओं का मनोबल नहीं गिरेगा। जो लाखों लोग हटाएंगे जाएंगे, उनकी कौन जिम्मेदारी लेगा। इन युवाओं ने हथियार चलाना सीखा, पूरी ट्रेनिंग ली। अब वह गांव में बेरोजगार रहेंगे तो क्या सुखी रहे पाएंगे। देश नारों से नहीं, बल्कि नीतियों से चलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि वह संविदा के रोजगार के खिलाफ नहीं हैं। मगर महंगाई के आधार पर इनका भी मानदेय बढ़ाया जाए। बीमा का लाभ दिया जाए। स्थायीकरण किया जाए। ताकि उनको भी लगे कि अब उनकी भी वैल्यू है। ऋण व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सांसद ने कहा कि पिछले 10 साल में 13 लाख करोड़ के ऋण माफ किए गए हैं। इनमें से अधिकांश ऋण उद्योगपतियों के माफ किए गए।

विज्ञापन

बोले- किसी गरीब का एक पैसा भी माफ नहीं हुआ है। अगर गांव का एक सामान्य आदमी लोन लेता है और वापस नहीं दे पाता तो उसके घर की कुर्की हो जाती है। संपत्ति जब्त कर ली जाती है। उद्योगपतियों के साथ ऐसा नहीं होता। उनका लोन माफ हो जाता है। सांसद ने रविवार को क्षेत्र के गांव सिमरिया, महाराजपुर, रुद्रपुर, जटपुरा, उदैय्यापुर, लाह, गजरौला, बिलहारी, दुधिया खुर्द, धर्मापुर, नौगवा आदि गांव में जनसंवाद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed