फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Varun Gandhi question to the government GST on milk, flour, pulses, rice but not on alcohol, diesel and petrol

वरुण गांधी का निशाना :  दूध, आटा, दाल, चावल पर जीएसटी...शराब, डीजल और पेट्रोल पर नहीं?

Wed, 20 Jul 2022 05:14 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 20 Jul 2022 05:14 PM IST
सार

सांसद वरुण गांधी का ट्वीट  कर एक बार फिर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जीएसटी पर केंद्र और राज्य सरकारें जनहितकारी प्रारूप तैयार करें।

विज्ञापन
Varun Gandhi question to the government GST on milk, flour, pulses, rice but not on alcohol, diesel and petrol
वरुण गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सांसद वरुण गांधी ने ट्वीट करके सवाल किया है। सांसद ने कहा कि  दूध, आटा, दाल, चावल आदि जैसी वस्तुओं पर जीएसटी लागू हो चुका है। शराब, पेट्रोल और डीजल आदि पर जीएसटी  लागू नहीं है। अगर इस टैक्स प्रणाली का सारा बोझ आम जनता ही वहन करेगी तो इसे लाने का मूल उद्देश्य ही पीछे छूट जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों को मिलकर जीएसटी का एक जनहितकारी प्रारूप तैयार करना होगा। सांसद हर रोज जनता से जुड़े किसी न किसी मुद्दे को ट्वीट करके उठा रहे हैं। उन्होंने एक दिन पहले ही पैक्ड खाद्य पदार्थ पर जीएसटी  लगाए जाने को महंगाई बढ़ाने वाला कदम बताया था।
विज्ञापन


वरुण गांधी विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर अपनी ही सरकार पर निशाना साधते आए हैं। इससे पहले उन्होंने मंगलवार को अग्निपथ योजना पर सवाल खड़ा किया था। सांसद ने ट्वीट कर कहा था कि सेना में किसी भी तरह का कोई आरक्षण नहीं है पर अग्निपथ की भर्तियों में जाति प्रमाण पत्र मांगा जा रहा है। क्या अब हम जाति देखकर किसी की राष्ट्रभक्ति तय करेंगे? सेना की स्थापित परंपराओं को बदलने से हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा पर जो प्रभाव पड़ेगा, उसके बारे में सरकार को सोचना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed