फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Varun Gandhi big blame on government over the issue of unemployment

वरुण गांधी बोले: युवाओं को नौकरी न देकर सरकार बचा रही एक लाख करोड़ रुपये, चुनाव में किए जाएंगे खर्च

Tue, 28 Nov 2023 06:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 28 Nov 2023 06:06 PM IST
सार

सांसद वरुण गांधी ने कहा कि देश में सरकारी नौकरियों के एक करोड़ पद खाली हैं। नौकरी न देने से सरकार का एक लाख करोड़ रुपये बच रहा है, जिससे आटा, दाल, चना लोगों को बांटा जा रहा है। 

विज्ञापन
Varun Gandhi big blame on government over the issue of unemployment
सांसद वरुण गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर सरकार को निशाने पर लिया है। मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर पीलीभीत पहुंचे वरुण गांधी ने कहा कि बेरोजगार युवाओं को नौकरी न देकर सरकार एक लाख करोड़ रुपये बचा रही है। इस पैसे को चुनाव में खर्च किया जाएगा।

विज्ञापन


बरखेड़ा क्षेत्र के पिपरा खास गांव में जनसंवाद के दौरान सांसद ने कहा कि देश में सरकारी नौकरियों के एक करोड़ पद खाली हैं। सवाल यह है कि क्यों खाली हैं। अब सभी नौकरियां संविदा की हो गई हैं। संविदा की नौकरी इसलिए हैं कि जब चाहे रख लें और जब चाहें निकाल दें। संविदा में न तो बीमा है और ही कोई अन्य सुविधा। नौकरी न देने से सरकार का एक लाख करोड़ रुपये बच रहा है, जिससे आटा, दाल, चना दिया जा रहा है। यही पैसा चुनाव में खर्च किया जाता है।
विज्ञापन


'किसान आंदोलन में गई 500 लोगों की जान'
किसान आंदोलन पर वरुण गांधी ने कहा कि वह अकेले ऐसे सांसद हैं, जिसने आवाज उठाई। आंदोलन में 500 किसान दिल्ली में शहीद हो गए। उनकी कोई कीमत नहीं। सांसद बोले कि देश में 10 लाख करोड़ रुपये का लोन दिया गया है। इसमें आठ लाख करोड़ उद्योगपतियों को दिया है। मात्र 12 फीसदी लोन पूरे देश के लोगों को दिया गया है। उन्होंने अपने स्तर से जब व्यवस्था को दिखवाया तो बहुत बड़ी मनमानी देखने को मिली। आम आदमी को लोन मिलना आसान नहीं है। बिना सुविधा शुल्क दिए लोन नहीं पास होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि लोग लोन इसलिए लेते हैं कि वह अपने बच्चों की फीस जाम कर सकें, बीमारी के इलाज, छोटा व्यापार आदि के लिए लोग लोन लेते हैं। इसमें उनसे सुविधा शुल्क की डिमांड की जाती है। कहा कि आजादी के 75 साल हो गए हैं लेकिन हम कहां खड़े हैं। आजादी की लड़ाई का पूर्ण उद्देश्य था कि हिंदुस्तानियों को किसी भी दशा में झुकना न पड़े, लेकिन आज की स्थिति कुछ अगल है। 

'आम लोग खा रहे धक्के'
उन्होंने कहा कि थाने या अन्य सरकारी दफ्तरों में आम लोगों को न सिर्फ झुकना पड़ रहा है बल्कि धक्के खाना पड़ रहे हैं। यह कैसी आजादी हो गई, जहां अपने काम के लिए अफसरों और कर्मचारियों के आगे हाथ जोड़ना पड़ता है। इसके अलावा सांसद ने मूसेपुर, मुसरह, डंडिया भगत, सौंधा, उमरिया, पकड़िया, बेलादांडी, नगरा फिजा, गजहड़ा, बेनीपुर व बुहिता आदि गांव में भी जनसंवाद कार्यक्रमों को संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed