फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   van vibhag raid on wood stock

शिकायत के बाद दोबारा भेजी टीम तो टाल से पकड़ी जंगल से काटी लकड़ी

Mon, 15 Jun 2020 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
van vibhag raid on wood stock
पूरनपुर। जंगल से काटकर साल की लकड़ी वन विभाग की मिलीभगत से टाल लगाकर बिक्री की जा रही थी। मुख्यमंत्री पोर्टल पर हुई शिकायत के बाद तीन दिन पहले बरेली से वन विभाग की टीम ने आकर टाल पर छापा मारा था। मगर, टीम औपचारिकता पूरी कर लौट गई थी। शिकायतकर्ता ने फिर इसकी शिकायत की। उच्चाधिकारियों ने जब फटकार लगाई तो रविवार को वन विभाग की टीम ने फिर छापा मारा। तब जंगल से काटी गई लकड़ी काफी मात्रा में मिल गई।
विज्ञापन

रविवार को सुबह करीब 11 बजे वन एवं वन्य जीव प्रभाग के रेंजर मोहम्मद अय्यूब हसन के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मोहल्ला रजागंज निवासी रियासत की टाल पर पहुंची। यहां वन विभाग की ट्रैक्टर ट्रॉली से बरामद हुई लकड़ी को ढोने में छह घंटे लगे। कार्रवाई के दौरान मोहल्ला के लोगों की भीड़ लगी रही। छापे में जंगल से काटकर लाई गई साल की लकड़ी के 45 वोट और 25 क्विंटल साल की लकड़ी का सोख्ता बरामद किया गया। सब जगह चर्चा यह थी कि जंगल से काटकर लाई गई साल की लकड़ी को टाल पर काट कर बिक्री किया गया। इससे 25 क्विंटल सोख्ता जमा हो गया। छापा मार टीम में वन विभाग की टीम से दरोगा कपिल कुमार, अजमेर सिंह, सुरेश, बाबूराम और अन्य स्टाफ शामिल रहा। रेंजर मोहम्मद अय्यूब हसन ने बताया कि किस जंगल से लकड़ी काटकर लाई गई। इसकी जांच की जाएगी। टाल स्वामी रियासत पर केस कटेगा।
विज्ञापन

टाल से साल की लकड़ी की बिक्री की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई थी। 10 जून को बरेली से वन विभाग की टीम छापा मारने आई थी। तब टाल बंद मिलने पर कार्रवाई नहीं हो सकी। रविवार को छापा मारकर लकड़ी बरामद की गई है। लकड़ी बेचने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। - मोहम्मद अय्यूब हसन, रेंजर, वन एवं वन्य जीव प्रभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed