फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Vaidyanath Honey and Bikano The sample taken Rasgulla

वैद्यनाथ हनी और बिकानो रसगुल्ला का लिया नमूना

Mon, 05 Oct 2015 10:45 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Mon, 05 Oct 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
Vaidyanath Honey and Bikano The sample taken Rasgulla
खाद्य सुरक्षा एवं
विज्ञापन
औषधि विभाग की टीम ने शहर में आयुर्वेद की दुकानों से वैद्यनाथ के शहद और बिकानो के रसगुल्लों का नमूना लिया। टीम ने यह कार्रवाई यूएसए में हुई जांच में वैद्यनाथ के उत्पादों में मानक से अधिक लेड (शीशा) पाए जाने की खबरों के बाद शासन से आए निर्देश पर किया है।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभिहीत अधिकारी विजय कुमार वर्मा ने बताया कि पिछले दिनों यूएसए में हुई जांच में वैद्यनाथ के उत्पादों में मानक से अधिक लेड पाए जाने की खबरें समाचार पत्रों व टीवी चैनलों पर प्रसारित हुई थीं। इस पर शासन ने सभी डीएम को जांच कराने के निर्देश दिए थे। डीएम ने खाद्य विभाग को कार्रवाई के लिए निर्देश दिया। जिस पर सोमवार को शहर में कंपनी के उत्पाद की जांच के लिए आयुर्वेदिक दवा की दुकानों पर चेकिंग की गई।
 रंगीलाल चौराहा के निकट स्थित शुक्ला आयुर्वेदिक एजेंसी पर छापा मारकर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने वैद्यनाथ एवं अन्य कंपनियों के उत्पादों की जांच की। इस दौरान वैद्यनाथ के शहद और बिकानो कंपनी के रेडीमेड रसगुल्ले का नमूना लिया गया।
टीम में अभिहीत अधिकारी के साथ मुख्य खाद्य निरीक्षक आरके गुप्ता, खाद्य निरीक्षक देवेंद्र वर्मा एवं सुपरवाइजर खालिद हुसैन शामिल थे। अभिहीत अधिकारी ने बताया नमूने जांच को भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed