{"_id":"61f15e41310e15072d202db8","slug":"uttarakhand-cm-pushkar-singh-dhami-reached-pilibhit-met-former-chairman-ram-autar-aggarwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी पीलीभीत पहुंचे, पूर्व चेयरमैन राम औतार अग्रवाल से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी पीलीभीत पहुंचे, पूर्व चेयरमैन राम औतार अग्रवाल से मिले
Wed, 26 Jan 2022 08:14 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 26 Jan 2022 08:14 PM IST
सार
पूर्व चेयरमैन राम औतार अग्रवाल बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। इसकी जानकारी मिलने के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनका हाल जानने मझोला स्थित उनके आवास पर पहुंचे। मझोला का यह इलाका खटीमा विधानसभा क्षेत्र से सटा हुआ है। इसलिए पुष्कर सिंह धामी का यह दौरा राजनीतिक महत्व भी रखता है।
विज्ञापन
मझोला नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन की सेहत का हाल लेते उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे पीलीभीत पहुंचे। इसके बाद उन्होंने नगर पंचायत गुलड़िया भिंडारा मझोला पहुंचे। पूर्व चेयरमैन राम औतार अग्रवाल के आवास पर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा। साथ ही उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से भी मुलाकात की। आधा घंटा रुकने के बाद काफिला रवाना हो गया।
विज्ञापन
पुष्कर सिंह धामी का हेलीकॉप्टर से मझोला आने का दौरा जारी हुआ था। मौसम की खराबी के चलते दौरे को संशोधित करते हुए हेलीकॉप्टर से न आकर सड़क मार्ग से आने का फैसला लिया। बुधवार को करीब 2:30 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी काफिले के साथ टनकपुर पीलीभीत मार्ग से मझोला स्थित पूर्व चेयरमैन राम औतार अग्रवाल के घर पहुंचे।
विज्ञापन
यहां मौजूद युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष कपिल अग्रवाल व मदन अग्रवाल ने पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने आवास पहुंचकर मझोला नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन राम औतार अग्रवाल की सेहत का हाल जाना। करीब आधा घंटा तक वह आवास पर ही रहे। यहां से काफिले के साथ मुख्यमंत्री रवाना होकर खटीमा विधानसभा क्षेत्र के सड़पुरा गांव पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले और विधानसभा चुनाव में जुटने की बात कही।
विज्ञापन
वापस लौटते समय जनपद पीलीभीत की सीमा में भरतपुर के प्रधान मनोज गोलदार के साथ न्यूरिया कॉलोनी के मुक्तिधाम शिव मंदिर पर माथा भी टेका और रवाना हो गए। मुख्यमंत्री के साथ खटीमा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य किशन सिंह किन्ना और खटीमा के संतोष अग्रवाल भी मौजूद रहे।