फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Upset over the failure to arrest the accused, a young woman climbed a BSNL tower; a high-voltage drama unfolded for three hours.

Pilibhit News: आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज युवती बीएसएनएल टावर पर चढ़ी, तीन घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

Fri, 17 Jul 2026 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 17 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Upset over the failure to arrest the accused, a young woman climbed a BSNL tower; a high-voltage drama unfolded for three hours.
टॉवर पर युवती के चढ़ने के बाद उसे उतारने का प्रयास करते पुलिस कर्मी। संवाद
पीलीभीत। जहानाबाद थाना क्षेत्र में दर्ज छेड़छाड़ के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज एक युवती शुक्रवार दोपहर शहर स्थित बीएसएनएल टावर पर चढ़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। करीब तीन घंटे तक चले मान-मनौव्वल के बाद अधिकारियों के आश्वासन पर युवती सुरक्षित नीचे उतर आई।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का आरोप है कि कुछ दिन पहले दूसरे समुदाय के कुछ युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। कार्रवाई न होने से क्षुब्ध युवती शुक्रवार दोपहर शहर पहुंची और बीएसएनएल के टावर पर चढ़ गई। उसने आरोपियों की गिरफ्तारी तक नीचे उतरने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा, तहसीलदार सदर और सुनगढ़ी इंस्पेक्टर नरेश त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए दमकल विभाग की टीम को भी बुला लिया गया। अधिकारी लगातार युवती को समझाने में जुटे रहे, जबकि नीचे लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अखिल भारत हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा भी पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवती को निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद युवती सुरक्षित टावर से नीचे उतर आई। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है। अब तक की जांच में आरोपों की पुष्टि के लिए पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिले हैं। मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed