फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Upakrend panel Funka

रामलीला उपक्रेंद का फुंका पैनल, पानी को तरसे लोग

Wed, 25 Mar 2015 11:46 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Wed, 25 Mar 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
Upakrend panel Funka
रामलीला
विज्ञापन
बिजली उपक्रेंद्र पर लगा पैनल बुधवार की तड़के तीन बजे फुंक गया, जिससे शहर की बिजली गुल हो गई। पैनल बदलने के बाद पौने ग्यारह बजे बिजली सप्लाई शुरू तो हुई, लेकिन सवा दो बजे से अघोषित कटौती शुरू कर दी गई। जिससे पूरे दिन शहर में बिजली के दर्शन नहीं हुए। अधिकांश घरों में मोटर पंप न चलने के कारण पानी की दिक्कत हुई। लोग पानी को लेकर बेहाल दिखे।

मार्च महीना समाप्त होने को है। ऐसे में मौसम का भी मिजाज गर्म हो गया है। गर्मी के बढ़ते ही बिजली व्यवस्था भी बेपटरी होती दिख रही है। बुधवार की तड़के करीब तीन बजे रामलीला उपक्रेंद पर लगा पैनल फुंक गया, जिससे टाउन वन फीडर ठप हो गया।

जिससे मोहल्ला मोहम्मद बसीर खां, तुलाराम, नईबस्ती समेत करीब आधा दर्जन मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। सुबह करीब पौने ग्यारह बजे पैनल को ठीक कर बिजली सप्लाई शुरू हुई जो दोपहर 2.15 बजे तक रही। इसके बाद कटौती शुरू कर दी गई। जिससे पूरे शहर की बिजली पूरे दिन गुल रही।

शाम 6.20 पर बिजली की सप्लाईी शुरू हुई। सुबह बिजली गुल हो जाने से शहरवासियों को सबसे अधिक दिक्कत पानी की हुई। लोगों के घरों में लगें पंप नहीं चल सके। एसडीओ टाउन दीपक नेगी ने बताया कि रामलीला फीडर का पैनल फुंकने से बिजली सप्लाई बाधित हुई। जिसे ठीक कर 10.45 बजे सप्लाई शुरू की गई, लेकिन पौने दो बजे ऊपर से बिजली नहीं मिली। इससे सप्लाई नहीं दी जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed