{"_id":"6065451a0a8b74488e7c2e38","slug":"up-panchayat-election-pradhan-contestant-accused-of-organising-dancing-program-on-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी पंचायत चुनाव: संभावित प्रत्याशी ने वोटों के लिए नर्तकियों से लगवाए ठुमके, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पंचायत चुनाव: संभावित प्रत्याशी ने वोटों के लिए नर्तकियों से लगवाए ठुमके, वीडियो वायरल
Thu, 01 Apr 2021 09:34 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 01 Apr 2021 09:34 AM IST
विज्ञापन
नृत्य करती नर्तकियां
- फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत जिले के जहानाबाद में प्रधान पद के एक संभावित प्रत्याशी ने वोटरों को लुभाने के लिए नर्तकियों को बुलाकर ठुमके लगवाए। दर्शकों ने नोट भी लुटाए। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अफसरों के बीच खलबली मच गई। बुधवार देर शाम पुलिस की ओर से इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
वायरल हुआ यह वीडियो जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सिकलापुर में होली के अगले दिन मंगलवार को आयोजन का बताया गया है। वीडियो के मुताबिक एक मकान के बाहर डीजे बजने के साथ नर्तकियां ठुमके लगा रही हैं। वीडियो वायरल करने वाले का कहना था कि पंचायत चुनाव में प्रधान पद के संभावित प्रत्याशी ने मतदाताओं को लुभाने के लिए आयोजन कराया था।
विज्ञापन
यह कार्यक्रम संभावित प्रत्याशी ने एक दूसरे ग्रामीण सुम्मेरलाल के मकान के बाहर कराया। अगले दिन वीडियो वायरल होने के बाद मौके पर गई पुलिस पुलिस तो कोई साक्ष्य न मिलने की बात कहकर बैरंग लौट गई। फिर बुधवार को भी मामला चर्चा में रहा तो बुधवार देर शाम पुलिस ने सुम्मेरलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन